Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:05 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 54%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

देवी अहिल्या श्रमिक संस्था ने प्रेस वार्ता में संस्था हित के फैसले साझा किए

Posted on September 22, 2025

इंदौर  में देवी अहिल्या श्रमिक कामगार सहकारी संस्था मर्यादित, इंदौर की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संस्था के संचालक मंडल के अध्यक्ष विमल अजमेरा ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हालिया घटनाक्रम, संस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

अजमेरा ने कहा कि संस्था पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संस्थागत मूल्यों में विश्वास रखती है। हाल की घटनाओं को लेकर उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करने के लिए ही यह संवाद आयोजित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था की प्राथमिकता हमेशा संस्था के हित और जनता के विश्वास की रक्षा करना रही है और आगे भी जनहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि संस्था के सभी निर्णय सामूहिक रूप से और नीति-निर्माण की प्रक्रिया का पालन करते हुए लिए जाते हैं। हाल ही में उनके और उनके परिवार के विरुद्ध किए गए व्यक्तिगत प्रहारों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अजमेरा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में संस्था के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया है। इसके बावजूद उनके परिवार को निशाना बनाकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन निजी हमलों से वे निराश नहीं हैं और आगे भी संचालक मंडल के साथ मिलकर संस्था के सदस्यों के हित में नियमों के अनुसार कार्य करना जारी रखेंगे।

 

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme