Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:14 PM, 13/03/2026
temperature icon 35°C
clear sky
Humidity: 16 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

शिकागो में सम्मानित हुए डॉ. भरत साबू, भारत का बढ़ाया गौरव

Posted on June 23, 2025
  • अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन द्वारा शोध कार्य हेतु सम्मान, 500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी प्रदान

शिकागो/इंदौर: भारत के लिए वैश्विक स्तर पर एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। इंदौर के प्रसिद्ध डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. भरत साबू को अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन (ADA) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘एब्स्ट्रैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें डायबिटीज़ मैनेजमेंट के क्षेत्र में किए गए उनके अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) आधारित नवाचार के लिए प्रदान किया गया, जो डायबिटीज़ से पीड़ित मरीजों को शिक्षा, जागरूकता और आत्म-प्रबंधन में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराता है।

इस वर्ष इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दुनिया भर से केवल 12 विशेषज्ञों का चयन किया गया, और गर्व की बात यह है कि डॉ. साबू इनमें एकमात्र भारतीय रहे। उनके इनोवेशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सराहा गया और इसकी वैश्विक उपयोगिता को स्वीकार करते हुए उन्हें 500 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

डॉ. भरत साबू ने इस सम्मान पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा – “यह सम्मान सिर्फ मेरा व्यक्तिगत गौरव नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की चिकित्सा शोध क्षमताओं और नवाचारशीलता की जीत है। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि तकनीक और मानवीय संवेदनाएं साथ चलें। यह पुरस्कार उन लाखों डायबिटीज़ मरीजों को समर्पित है जो हर दिन न केवल अपनी बीमारी से लड़ते हैं, बल्कि अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।”

डॉ. साबू, इंदौर स्थित प्रयास डायबिटीज़ सेंटर के संस्थापक और निदेशक हैं। वे वर्षों से डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी, कंटीन्युअस ग्लूकोज़ मॉनिटरिंग (CGM), और मरीज-केंद्रित ए.आई. टूल्स को डायबिटीज़ के उपचार में प्रभावी रूप से शामिल करने पर शोध और कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में विकसित “मित्रा” जैसे नवाचार, न केवल मरीजों को उपचार के आधुनिक साधन उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उन्हें मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक रूप से भी सहयोग प्रदान करते हैं – जो एक समग्र स्वास्थ्य देखभाल दृष्टिकोण की मिसाल है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme