Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:29 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 58%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

12 दिवसीय वृहद भक्तामर विधान का पहला दिन

Posted on September 19, 2024

इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के चातुर्मास धर्म प्रभावना रथ का चतुर्थ पड़ाव में गुरुवार से वृहद भक्तामर विधान संविद नगर, कनाडिया रोड, जिनालय में शुरू हुआ। इस 12 दिवसीय विधान में सौधर्म इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य डीके जैन रिटायर्ड डीएसपी माला जैन को मिला। ध्वज स्थापना तल्लीन निशा बड़जात्या, पारस चैनल द्वारा किया गया।

महामंत्री रेखा जैन में बताया कि मुख्य मंडप कलश स्थापना दिगंबर समाज इंदौर महासमिति के मेंबर और फेडरेशन के सचिव अजय रेखा जैन ने किया।  जिनेंद्र भगवान का प्रथम अभिषेक व शांति धारा तल्लीन निशा बड़जात्या ने की। नित्य नियम पूजन के साथ भक्तामर महामंडल विधान में कुल 4 काव्यों के साथ 224 अर्घ्य समर्पित किए गए। इस वृहद भक्तामर विधान के आज के पुण्यार्जक सतीश आशा रजावत रहे।

मुनि पूज्य सागर ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा आज भगवान की आराधना, उपासना भक्तांमर महामंडल विधान से प्रारंभ की गई जो अवश्य ही आपकी सुख, शांति और समृद्धि का कारण बनेगी। आचार्य भगवंत कहते है कि मनुष्य जिनेंद्र भगवान की आराधना उपासना भक्ति अष्ट द्रव्य के द्वारा कर सकता है और तिर्यंच को यह सौभाग्य प्राप्त नहीं होता है। तिर्यंच, सम्यक दर्शन की पात्रता और अनुव्रतो को धारण कर सकते हैं।

मुनि ने कहा संसार के सब भोग सुख पैसों से प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन सबसे सौभाग्यशाली वही व्यक्ति होता है जो जिनेंद्र भगवान की आराधना करता है, और यह आराधना अगर वह आस्था और श्रद्धा से करता है तो निश्चित ही वह कर्म की निर्जरा का कारण होता है। श्रावक को भगवान की आराधना, भक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए। अगर उसका सामर्थ्य नहीं है कि वह द्रव्य के द्वारा भगवान की आराधना कर पाए तो वह मोर के पंखुड़ी से सिर्फ मार्जिन भी कर दे तो वह अष्ट द्रव्य से पूजन का फल उसको मिल जाता है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme