Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:29 AM, 13/03/2026
temperature icon 28°C
clear sky
Humidity: 30 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
First National Lok Adalat of the year will be organized on March 8 in Indore

इंदौर में 8 मार्च को आयोजित होगी वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत

Posted on March 4, 2025

इंदौर। शासन के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को इंदौर नगर निगम द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत नगर निगम के 22 झोनल कार्यालयों, रजिस्ट्रार कार्यालय और निगम मुख्यालय पर आयोजित होगी।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत इस लोक अदालत में संपत्ति कर और जलकर के अधिभार (सरचार्ज) में विशेष छूट दी जाएगी। आयुक्त श्री शिवम वर्मा और राजस्व प्रभारी श्री निरंजनसिंह चौहान ने करदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

संपत्ति कर में छूट के प्रावधान:

  • ₹50,000 तक बकाया – अधिभार पर 100% छूट
  • ₹50,000 से ₹1,00,000 तक बकाया – अधिभार पर 50% छूट
  • ₹1,00,000 से अधिक बकाया – अधिभार पर 25% छूट

जलकर में छूट के प्रावधान:

  • ₹10,000 तक बकाया – अधिभार पर 100% छूट
  • ₹10,000 से ₹50,000 तक बकाया – अधिभार पर 75% छूट
  • ₹50,000 से अधिक बकाया – अधिभार पर 50% छूट

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने संपत्ति कर और जलकर दाताओं से अपील की है कि वे 8 मार्च को आयोजित इस लोक अदालत में शामिल होकर बकाया राशि का भुगतान करें और अधिभार में छूट का लाभ उठाएं। यह न केवल करदाताओं के लिए लाभदायक होगा, बल्कि शहर के विकास में भी सहयोग करेगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme