Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:26 AM, 14/03/2026
temperature icon 25°C
clear sky
Humidity: 21 %
Wind: 12 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

पेट रोग विशेषज्ञों की वार्षिक मीटिंग 31 मई और 01 जून को

Posted on May 30, 2025

इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के इंदौर चैप्टर की एनुअल मीटिंग में नवीनतम एंडोस्कोपिक तकनीक पर बातचीत, लाइव डेमो, प्रशिक्षण और विशेषज्ञ सत्र

इंदौर: इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के इंदौर चैप्टर और मेदांता हॉस्पिटल द्वारा पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के विशेषज्ञों की दो दिवसीय एनुअल मीटिंग 31 मई और 1 जून को मेदांता हॉस्पिटल और मैरियट होटल में आयोजित की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण कॉन्फ़्रेंस में मध्य भारत के विभिन्न शहरों से आए विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और नई तकनीकों, आधुनिक मशीनों, चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों एवं उनके नवाचार समाधानों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि

इस मीटिंग में मेदांता मेडिसिटी गुड़गांव से दो प्रतिष्ठित चिकित्सक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे:

  • डॉ. ए.एस. सोइन – वरिष्ठ लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन
  • डॉ. राजेश पुरी – एंडोस्कोपी विशेषज्ञ

आयोजकों के विचार

डॉ. एच.पी. यादव, इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इंदौर चैप्टर के प्रेसिडेंट और मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने कहा, “आईएसजी इंदौर सिटी चैप्टर की यह एनुअल मीटिंग हमारे क्षेत्र के पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के विशेषज्ञों के लिए लेटेस्ट रिसर्च और तकनीकों पर बात करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। मीटिंग में आई.एस.जी. इंदौर सिटी चैप्टर की नई टीम का स्वागत और ऑफिस बियरर्स की इंस्टॉलेशन सेरेमनी भी होगी।”

डॉ. अतुल शेंडे, इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इंदौर चैप्टर के सचिव ने बताया, “इस वार्षिक मीटिंग का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि ऐसा मंच बनाना है जहाँ इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमुच, बुरहानपुर, खंडवा, धार, खरगोन जैसे प्रमुख शहरों से आए डॉक्टर्स मिलकर आपसी तालमेल, नेटवर्किंग और सहयोग को और मजबूत करें।”

डॉ. अरुण सिंह भदौरिया, कांफ्रेंस के आयोजन सचिव और मेदांता हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने कहा, “इस आयोजन की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि क्लिनिकल डिस्कशन के साथ प्रैक्टिकल डेमो, इंटरैक्टिव सेशन और चर्चाओं को सम्मिलित किया गया है ताकि भाग लेने वाले चिकित्सक इसे अपनी प्रैक्टिस में लागू कर सकें।”

मुख्य चर्चा के विषय

इस दो दिवसीय मीटिंग में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी:

  • शराब से लिवर पर होने वाले नुकसान का उपचार
  • पित्त नली की पथरी का आधुनिक इलाज
  • क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस का एंडोस्कोपिक उपचार
  • कोलाइटिस और फैटी लिवर की समस्याएं
  • वजन घटाने के वैज्ञानिक तरीके
  • आहार नली की बीमारियों का निदान
  • खून की उल्टियों का तत्काल उपचार
  • वेराइसील ब्लीड की जटिलताएं
  • एच. पायलोरी का भारतीय दृष्टिकोण
  • रेट्रोस्टर्नल बर्निंग का इलाज
  • एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड से होने वाले उन्नत उपचार

यह सम्मेलन मध्य भारत के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञों के लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक और व्यावसायिक अवसर साबित होगा।

Thank you for reading this post!

1 thought on “पेट रोग विशेषज्ञों की वार्षिक मीटिंग 31 मई और 01 जून को”

  1. Pingback: Annual meeting of gastroenterologists on 31 May and 01 June 2025 – Dr. Arun Singh Bhadauria

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme