Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:08 PM, 14/03/2026
temperature icon 34°C
few clouds
Humidity: 22 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 20%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

लक्ष्य निर्धारण और समर्पण ही सफलता की कुंजी: डॉ. लीला जोशी

Posted on June 30, 2025

इंदौर, 30 जून 2025। बाल शिक्षा और समाजसेवा की प्रणेता पद्मश्री शालिनी ताई मोघे की 14वीं पुण्यतिथि पर पागनीस पागा स्थित बाल निकेतन संघ में दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन देश की प्रतिष्ठित समाजसेविका और महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. लीला जोशी ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित किया।

डॉ. जोशी ने अपने व्याख्यान में कहा कि बच्चों को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसी पर केंद्रित रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “जिस तरह अभिमन्यु ने गर्भ में रहकर चक्रव्यूह तोड़ने की विद्या सीखी, वैसे ही आज के बच्चे भी गर्भ से ही सीखना शुरू कर देते हैं। जरूरी है कि हम उन्हें सकारात्मक और संस्कारित वातावरण दें।”

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, भजन और शालिनी ताई के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। बाल निकेतन संघ के बच्चों ने एक विशेष गीत प्रस्तुत किया, जिसे पूर्व शिक्षिका नेहा एंदलाबादकर ने लिखा था। भावनात्मक गीत ने उपस्थितों की आंखें नम कर दीं।

संस्था की सचिव डॉ. नीलिमा अदमणे ने कहा कि यह व्याख्यान श्रृंखला केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि ताई के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। समापन पर डॉ. जोशी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, जबकि पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र मनन पुराणिक और उनके अभिभावकों को भी सम्मान मिला। परंपरा के अनुसार पौधारोपण कर ताई को नमन किया गया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • अंगदान है जीवनदान : शैल्बी हॉस्पिटल में किडनी दिवस पर जागरूकता की अनोखी पहल
  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme