Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:23 PM, 13/03/2026
temperature icon 26°C
haze
Humidity: 31 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Posted on January 31, 2025

छोटा नेहरू कुश्ती स्टेडियम में महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के अध्यक्ष नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि इस आयोजन का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और प्रसिद्ध पहलवान नरसिंह ने किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे, डॉ. उमाश्री शर्मा, सभापति मुन्नालाल यादव, पहलवान रोहित पटेल, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, जीतू यादव सहित कई पार्षद और पहलवान मौजूद रहे।

इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता को पुनः प्रारंभ करने के लिए वे महापौर को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा, “महापौर हमेशा कुछ नया करने की सोच रखते हैं। जैसे उन्होंने ग्रीन एनर्जी के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी किया, वैसे ही इंदौर की पारंपरिक कुश्ती को पुनर्जीवित करने का यह प्रयास सराहनीय है।” उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर के पहलवानों ने पहले भी शहर का नाम रोशन किया है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा, “मैं स्वयं भी एक पहलवान रहा हूं, और पहलवानों का दिल और मन हमेशा एक साथ होता है। इंदौर देश और प्रदेश में नए प्रयोग कर हमेशा परिवर्तन लाता है। इस स्पर्धा का आयोजन पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है, और इंदौर खेल, कला और संस्कृति की नगरी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।”

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “इंदौर सिर्फ स्वच्छता में ही नंबर एक नहीं, बल्कि पहलवानों का भी शहर है। आज मेरी पूर्व की गई घोषणा साकार हो रही है और इस ऐतिहासिक स्टेडियम में कुश्ती स्पर्धा का शुभारंभ हुआ है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर निगम इंदौर, शहर के विभिन्न अखाड़ों और शस्त्र कला के उन्नयन व विकास के लिए बजट का विशेष प्रावधान करेगा, जिससे इंदौर की कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाया जा सके।

इस महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में 400 पहलवानों ने पंजीयन कराया है, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ गया है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme