बाहुल शास्त्री ने दिया सफलता का मंत्र
इंदौर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मानित करते हुए विधिग्या के संस्थापक एवं विधि शिक्षा विशेषज्ञ बाहुल शास्त्री ने हाल ही में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), जबलपुर में चयनित छात्रा ईशिता लाठी का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने ईशिता को आशीर्वाद देते हुए कानून के क्षेत्र में उत्कृष्टता, ईमानदारी और समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
बाहुल शास्त्री ने कहा कि किसी भी छात्र की वास्तविक सफलता केवल प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह उसके जीवन की नई जिम्मेदारियों की शुरुआत भी होती है। उन्होंने कहा कि एक सफल विधि विशेषज्ञ बनने के लिए ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण की भावना होना बेहद आवश्यक है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ईशिता लाठी ने अपने शिक्षकों और गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर प्रेरणा के कारण ही वह इस उपलब्धि तक पहुंच सकीं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी अपने गुरुओं की सीख को जीवन में उतारते हुए कानून के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
Thank you for reading this post!
