चार महीने के अंतराल के बाद प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन 26 जुलाई से हर शनिवार और रविवार को पातालपानी से कालाकुंड तक चलेगी। संचालन के लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
यह हेरिटेज ट्रेन यात्रियों को झरनों, पहाड़ियों, घने जंगलों और पक्षियों की चहचहाहट के बीच से होकर एक अनोखे प्राकृतिक सफर पर ले जाती है। यह यात्रा महू तहसील के सुरम्य इलाकों से होकर गुजरती है और पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है।
हालांकि, पातालपानी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को सड़क मार्ग से आना होगा। मात्र 20 में यह छोटी लेकिन खूबसूरत यात्रा कम खर्च में शानदार अनुभव का मौका देती है। ट्रेन यात्रा के दौरान पर्यटक रास्ते में पड़ने वाले कई दर्शनीय स्थलों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही पहाड़ी ठंडक में गरमागरम मैगी और स्थानीय व्यंजन भी इस यात्रा को यादगार बना देते हैं।
Thank you for reading this post!
