Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:16 AM, 26/04/2026
temperature icon 27°C
clear sky
Humidity: 44 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 1%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:57 AM
Sunset: 6:51 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति ‘एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस’ से सम्मानित

पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस से सम्मानित

Posted on February 23, 2026

प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य में मालवा क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यहां की अनुकूल जलवायु और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति उद्योगों के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करती है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से 8-लेन एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी ने परिवहन और लॉजिस्टिक्स को सशक्त बनाया है। राज्य सरकार नए प्रोजेक्ट्स के जरिए आधारभूत संरचना को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर औद्योगिक संगठन द्वारा आयोजित इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव एवं पुस्तक विमोचन समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में उद्योग, महिला, किसान और गरीब—सभी वर्गों के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। वैश्विक व्यापारिक समझौतों और नई ट्रेड डील्स के माध्यम से भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विश्व मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व्यापार और वाणिज्य के स्वर्णिम दौर की ओर अग्रसर है।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। औद्योगिक गतिविधियों को पीथमपुर से आगे बढ़ाकर पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जा रहा है, ताकि औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित हों। सरकार उभरते क्षेत्रों, विशेषकर अंतरिक्ष सेक्टर में संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। एमपीआईडीसी के माध्यम से इंडस्ट्रियल बेल्ट के समग्र विकास के प्रयास प्रदेश को औद्योगिक रूप से अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे और उद्यमशीलता को नई गति देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. गौतम कोठारी ने अपनी साहित्य साधना के माध्यम से पीथमपुर की 40 वर्षों की विकास यात्रा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया है। वर्ष 1983-84 में आधारभूत सुविधाओं की कमी के बावजूद पीथमपुर की औद्योगिक बेल्ट ने संघर्ष, परिश्रम और नवाचार के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। आज फार्मास्युटिकल से ऑटोमोबाइल तक विभिन्न क्षेत्रों में पीथमपुर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में समर्पित ICAI भवन की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि यह वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और पेशेवर उत्कृष्टता को नई मजबूती प्रदान करेगा।

पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति ‘एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस’ से सम्मानित

40 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित ग्रंथ का विमोचन

कार्यक्रम में पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की चार दशक की विकास गाथा पर आधारित स्मारक ग्रंथ “Pithampur: Zero to Zenith – A Journey of 40 Years” का मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया। यह पुस्तक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी द्वारा लिखित है, जिसमें पीथमपुर की औद्योगिक उपलब्धियों और क्रमिक विकास का विस्तृत दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री का सम्मान

पीथमपुर औद्योगिक संगठन ने निवेश संवर्धन एवं औद्योगिक विकास को गति देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

‘एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस’ सम्मान

प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाले उद्योगपतियों को “एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस” सम्मान से नवाजा गया। विशेष रूप से वर्ष 1980 से 1990 के मध्य सक्रिय रहे संगठन के 40 संस्थापक उद्योगपतियों को औद्योगिक नगरी की मजबूत नींव रखने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

‘मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास गान’ का प्रदर्शन

समारोह में “Anthem of Industrial Development of Madhya Pradesh” का औपचारिक प्रदर्शन भी किया गया। यह प्रेरक गान डॉ. गौतम कोठारी द्वारा निर्मित है, जो प्रदेश के औद्योगिक उत्कर्ष की प्रेरणादायी तस्वीर प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित उद्योग जगत, निवेशकों और नीति-निर्माताओं की उपस्थिति रही।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Indore Helpline Numbers

CENTRALIZED HELPLINE NUMBER – 112

STD CODE INDORE – 0731

POLICE – 112 OR 100

FIRE STATION – 101

AMBULANCE – 102, 108

CHILD HELPLINE – 1098

C.M. HELPLINE – 181

We Care for You (Indore) – 0731-2522111

WOMEN HELPLINE – 1090, 1091

Mahila Thane – 0731-2499816

INDORE Police Whatsapp No. – 7049124445

Tourism Support – 0755-255 0588

HOSPITALS (INDORE)

Maharaja Yeshwant Rao Hospital – 2528301, 2527301

Bombay Hospital – 0731-4771111

Bhandari Hospital – 0731-4003333

Choithram Hospital – 0731-2362491

CARE CHL Hospital – 0731-4774444

Suyash Hospital – 0731-4064911, 0731-2567777

Lifeline Hospital – 0731-2443400

Curewell Hospital – 4068280, 2434445

Geeta Bhawan Hospital – 4003315, 2491863

Gokuldas Hospital – 0731-2519212

FIRE STATION (INDORE)

Laxmi Bai Nagar – 2416677, 2416688, 2416655

Gandhi Hall – 2431226

Moti Tabela – 2477777, 2762444

G.N.T Market – 2480963

Pithampur – 2480963

TRANSPORTATION (INDORE)

Indian Airlines Enquiry – 143

Railways Enquiry – 139

BLOOD BANK – 1910

CITY MUNICIPAL CORPORATION ( M.P ONLY ) – 0731-253 5555

EARTH QUAKE HELPLINE M.P – 1092

SNAKE PICKER – 9179137698

SENIOR CITIZEN HELPLINE – 0731-2510308

IMPORTANT WEBSITES

M.P. Government – https://mp.gov.in/

POLICE –  INDOREPOLICE.ORG

GOVERNMENT – INDORE.NIC.IN

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme