Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:06 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

हाईकोर्ट का आदेश: ब्रिज से पहले बने सर्विस रोड

Posted on July 29, 2025

पिछले महीने इंदौर-देवास बायपास पर अर्जुन बड़ौद के पास 40 घंटे से ज्यादा समय तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस जाम के कारण एक बीमार व्यक्ति को समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर जन आक्रोश बढ़ा और मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। याचिका में बताया गया कि ब्रिज निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी, जबकि वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी।

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को फटकार लगाई और निर्देश दिए कि ब्रिज से पहले सर्विस रोड का निर्माण किया जाना चाहिए था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कोर्ट ने अब 30 दिन के भीतर सर्विस रोड की मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। साथ ही बायपास पर ट्रैफिक डायवर्शन की स्पष्ट व्यवस्था, संकेतकों की उपलब्धता और ट्रैफिक कंट्रोलरों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

बायपास पर 24 जून को ब्रिज निर्माण कार्य के चलते अर्जुन बड़ौद गांव के पास करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जो करीब 40 घंटे बाद जाकर खुल सका। इस दौरान प्रशासन ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा। एनएचएआई ने जाम के बीच ही सर्विस रोड की मरम्मत कराई, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो पाया। हालांकि ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के कारण अब देवास नाका क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होने लगा है।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि एनएचएआई को दिए गए निर्देशों पर अब तक क्या कार्यवाही हुई और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए क्या उपाय किए गए हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट 30 अगस्त तक कोर्ट में पेश की जाए।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme