Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:34 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 35 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 54%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर को मिली पहली फूड एंड ड्रग लैब

Posted on October 27, 2025

इंदौर को सोमवार को पहली फूड एंड ड्रग लैब की सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया। इस लैब के शुरू होने से अब शहर में खाद्य सामग्री और दवाओं के सैंपल की जांच के लिए उन्हें भोपाल नहीं भेजना पड़ेगा। इससे जांच रिपोर्ट पहले से कहीं तेज और सटीक तरीके से उपलब्ध हो सकेगी। सीएम यादव ने इसके साथ नंदानगर स्थित गोल स्कूल प्रांगण में कथा में भाग लिया और बरसाना गार्डन व ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

लोकार्पण समारोह के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शहर में डायवर्शन प्लान लागू किया। सिंगापुर टाउनशिप की ओर जाने वाले मार्ग के लेफ्ट टर्न को अस्थायी रूप से बंद किया गया, जबकि देवास नाका से लसूड़िया की ओर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। पंचवटी के गेट नंबर 1 से बड़े वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई, ताकि समारोह स्थल के आसपास यातायात सुचारू रहे।

नई फूड एंड ड्रग लैब में जांच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की जाएगी। यहां लगाए गए सभी उपकरण भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं। लैब में फूड और ड्रग सैंपल की रिपोर्ट अब स्थानीय स्तर पर ही तैयार होगी, जिससे खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में तेजी आएगी। इससे मिलावटखोरी पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी और उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में प्रशासन को बड़ी सुविधा होगी।

इस परियोजना की नींव 2019 में देवास नाका के पास तलावली चांदा में रखी गई थी और अगस्त 2020 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लगभग ₹8.30 करोड़ की लागत से बनी इस लैब को 2022 तक पूरा होना था, लेकिन कोविड महामारी, आचार संहिता और विभागीय देरी के कारण परियोजना में कई बार अड़चनें आईं। इसके बाद एनएबीएल मान्यता मिलने में भी विलंब हुआ, जिससे परीक्षण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब इसके शुरू होने से इंदौर और आसपास के जिलों में खाद्य एवं औषधि जांच से जुड़ी प्रक्रियाएं काफी सुगम हो जाएंगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme