Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:25 PM, 08/03/2026
temperature icon 27°C
clear sky
Humidity: 29 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:42 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में आज से क्लीन रेड स्पॉट-नो थू-थू अभियान

Posted on February 7, 2026

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड और राजवाड़ा परिसर से शनिवार को शहर में ‘क्लीन रेड स्पॉट’ अभियान शुरू किया गया। यह अभियान अब हर शनिवार चलाया जाएगा। नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कदम उठाते हुए शहर से रेड स्पॉट समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बनने वाले रेड स्पॉट को पूरी तरह खत्म करना है। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र और राजवाड़ा के मुख्य गेट पहुंचे तथा सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए श्रमदान किया।

लोगों को स्पिट कप बांटे गए

इस दौरान महापौर ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर इधर-उधर थूकने से रोकते हुए स्पिट कप और स्पिट बॉक्स का उपयोग करने की समझाइश दी। साथ ही लोगों को स्पिट कप भी वितरित किए।

महापौर ने कहा कि स्वच्छता में देश में आठ बार नंबर वन रह चुके इंदौर में आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए आज से प्रत्येक शनिवार को शहर के सभी 85 वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर की पहचान स्वच्छता है और नगर निगम लगातार नए प्रयोग कर रहा है। इसी क्रम में रेड स्पॉट के विरुद्ध यह विशेष अभियान शुरू किया गया है।

महापौर ने बताया कि इस अभियान के तहत नगर निगम और एनजीओ टीम के सदस्यों द्वारा चिह्नित रेड स्पॉट्स की नियमित सफाई की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों को रोका जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। नो थू-थू और क्लीन रेड स्पॉट अभियान के अंतर्गत राजवाड़ा क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान महापौर ने लोगों से सार्वजनिक जगहों को गंदा न करने और अपनी गाड़ियों में अनिवार्य रूप से स्पिट बॉक्स रखने को कहा। उन्होंने शहर को रेड स्पॉट मुक्त बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।

इस अवसर पर महापौर के साथ ही स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, पार्षद पंखुड़ी जैन डोषी, रूपाली पेंढारकर, अपर आयुक्त प्रखर सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में महिला दिवस पर विशेष ब्रंच
  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल

RSS MPinfo Hindi News

  • सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की रंग पंचमी पर्व की मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर से निकलने वाली परंपरागत गैर में ध्वजा का पूजन किया।
  • मिट्टी से जुड़ा हौसला बना पहचान

RSS MPinfo English News

  • Ujjain Moving Towards Becoming Hub of Sports: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Receives Gratitude from Jain Family for Ensuring Their Safe Return to India
  • Working Women Hostels, New Initiative towards Women Empowerment: CM Dr. Yadav
  • Water for Irrigation will Reach Every Farmer’s Field: CM Dr. Yadav
  • Indore–Ujjain Greenfield Project to Become a Model of Trust Bbtween Farmers and Government: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme