इंदौर। शहर में खुले में कचरा फेंककर स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। ज़ोन-8 के वार्ड 36 स्थित आइडिया रोड पर एक खाली प्लॉट में लगातार कचरा डाले जाने की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और खाली भूखंडों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित कचरा संग्रहण व्यवस्था का ही उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।
Thank you for reading this post!

