Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:38 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
haze
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की तैयारी

Posted on November 10, 2025

स्वच्छता में आठ बार नंबर वन रहा इंदौर अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम बढ़ा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को जलूद स्थित सोलर पावर प्लांट, जल शोधन संयंत्र और पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति, तकनीकी संरचना और ऊर्जा बचत की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए बताया कि नगर निगम, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सहयोग से ग्राम सामराज और आसुखेड़ी की 210 एकड़ जमीन पर 60 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है।

महापौर के अनुसार, परियोजना के शुरू होने पर नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 80 लाख यूनिट बिजली की बचत होगी, जिससे 3 से 4 करोड़ रुपए की मासिक विद्युत लागत में कमी आएगी। यह प्लांट इंदौर को ऊर्जा आत्मनिर्भर और ग्रीन एनर्जी सिटी के रूप में नई पहचान देगा।

परियोजना के तहत 210 एकड़ क्षेत्र को सात भागों में बांटा गया है। सामराज के पांच भागों से 48 मेगावाट और आसुखेड़ी के दो भागों से 12 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा। संयंत्र में 1.23 लाख सोलर मॉड्यूल, 21 इनवर्टर, 7 इनवर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर और 2 पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जा चुके हैं। लगभग 97% कार्य पूरा हो चुका है और शेष काम अंतिम चरण में है। महापौर ने अधिकारियों को शेष कार्य जल्द पूरा कर परीक्षण एवं कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme