Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:29 PM, 13/03/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 23 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस

Posted on March 13, 2026

5 साल से डायवर्सन टैक्स नहीं भरा, प्रशासन ने दी कुर्की की चेतावनी

वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले बकाया वसूली के लिए इंदौर का जिला प्रशासन मैदान में उतर आया है। जूनी इंदौर तहसील प्रशासन ने शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज और मॉल संचालक गुरजीतसिंह छाबड़ा उर्फ पिंटू छाबड़ा को डायवर्सन टैक्स न भरने पर नोटिस थमाए हैं। दोनों मामलों में मिलाकर करीब ढाई करोड़ रुपए की वसूली की मांग की गई है।

डेली कॉलेज पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का बकाया

तहसील प्रशासन ने डेली कॉलेज के प्रिंसिपल के नाम 1.50 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया है। मूसाखेड़ी स्थित कॉलेज परिसर की 3,34,870 वर्गमीटर जमीन पर पिछले पांच साल से डायवर्सन टैक्स जमा नहीं किया गया है। करीब 1 करोड़ रुपए मूल टैक्स पर 50 प्रतिशत जुर्माना जोड़कर यह राशि 1.50 करोड़ रुपए हो गई है।

इसके अलावा चितावद ग्राम में कॉलेज की 29,670 वर्गमीटर जमीन पर भी अलग से नोटिस भेजा गया है, जिसमें 13.35 लाख रुपए टैक्स और 50 प्रतिशत जुर्माने के साथ पांच साल का बकाया वसूला जाएगा।

पिंटू छाबड़ा दंपती पर करीब 1 करोड़ रुपए बकाया

बायपास के नजदीक निपानिया क्षेत्र में जमीन को लेकर मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को भी नोटिस जारी किया गया है। उनकी 3.667 हेक्टेयर जमीन पर 57.36 लाख रुपए और उनकी पत्नी प्रभजोत कौर के साथ संयुक्त नाम पर दर्ज 1.939 हेक्टेयर जमीन पर 49.25 लाख रुपए की वसूली मांगी गई है। इस तरह छाबड़ा दंपती पर कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपए का डायवर्सन टैक्स बकाया निकला है।

समय पर भुगतान नहीं तो होगी कुर्की

तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों को निर्धारित समय सीमा के भीतर राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि समय पर भुगतान नहीं होने पर कुर्की सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस बार इंदौर में डायवर्सन टैक्स वसूली का लक्ष्य अभी आधा भी नहीं पहुंच पाया है। कई राजस्व अधिकारी एसआईआर कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण वसूली प्रभावित हुई। अब वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में प्रशासन ने बकाया वसूली की रफ्तार तेज कर दी है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme