Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:48 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 54%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

नशे में धुत ड्राइवर की वजह से इंदौर ट्रक हादसा, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Posted on September 16, 2025

इंदौर में सोमवार शाम एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे पर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। यहां एक बेकाबू ट्रक कई राहगीरों को कुचलते हुए गुजर गया। इस भयावह घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का खौफनाक नजारा

घटनास्थल पर लोगों ने बताया कि ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा था। जो भी बीच में आया, उसे रौंदता आगे बढ़ गया। घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस बीच हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शराब के नशे में था ड्राइवर

डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने जानकारी दी कि ट्रक चालक नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर उबाल

इस हादसे पर सोशल मीडिया यूजर्स और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि इंदौर की सड़कों पर अव्यवस्थित ट्रैफिक, अवैधानिक निर्माण और लापरवाह परिवहन व्यवस्था ने आम जनता की जिंदगी को जोखिम में डाल दिया है। एक यूजर ने लिखा, “जिम्मेदार चैन की नींद सो रहे हैं और जनता सड़कों पर दम तोड़ रही है।”

चश्मदीदों के अनुसार

गवाहों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर और उसका हेल्पर दोनों शराब के नशे में थे। नो-एंट्री एरिया में भी वे ट्रक लेकर घुस गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने रफ्तार और बढ़ा दी। करीब 1 किलोमीटर तक ट्रक बेकाबू होकर दौड़ता रहा, टायरों में आग लगने के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका। इस दौरान कई लोग और वाहन उसकी चपेट में आ गए।

सीएम मोहन यादव आज इंदौर में
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना अत्यंत दुखद है।” उन्होंने मामले की गंभीर जांच के आदेश दिए हैं और कल रात से पहले भारी वाहनों के शहर में प्रवेश की पूरी स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है। सीएम आज दोपहर हादसे के पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचेगे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme