Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:47 AM, 14/03/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 37 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर की ज्योतिर्विद संगीता शर्मा को हिन्द गौरव सम्मान

Posted on June 11, 2024

इंदौर। इंदौर की ज्योतिर्विद संगीता शर्मा को अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मलेन 2024 में ‘हिन्द गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। 9 और 10 जून को इंदौर में आयोजित इस महासम्मलेन 2024 में विभिन्न देशों से आए ज्योतिषाचार्यों और वास्तु विशेषज्ञों ने भाग लिया और अपने ज्ञान एवं अनुभवों को साझा किया। इस आयोजन ने ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधानों और प्रगतियों को प्रोत्साहित किया।

मां शारदा ज्योतिषधाम अनुसन्धान संस्थानम, इंदौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दर्श जी रावत, मानवेन्द्र जी रावत और दिनेश गुरूजी ने संगीता शर्मा को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। यह सम्मान संगीता शर्मा को ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान और समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर ज्योतिर्विद संगीता शर्मा ने कहा, “यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व की बात है और यह मेरे कार्य के प्रति लोगों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को अपनी प्रेरणा का स्रोत मानती हूँ और यह मुझे और भी अधिक मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में मेरा सफर आसान नहीं रहा है। इस क्षेत्र में अनुसंधान और ज्ञान के विस्तार के लिए मैंने कई वर्षों तक निरंतर प्रयास किया है। मेरी कोशिश हमेशा से रही है कि मैं अपने ज्ञान और अनुभव को समाज के लाभ के लिए उपयोग कर सकूं। आने वाले समय में, मैं अपने अनुसंधान को और आगे बढ़ाने और ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहूंगी। मेरा यह प्रयास है कि लोगों को यह विश्वास दिला सकूँ कि ‘बदला भी जा सकता है भाग्य’।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme