Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:26 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 58%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर की एमबीए छात्रा की 500 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत

Posted on February 3, 2025

धामनोद के जोगी भड़क वाटरफॉल पर हादसा, राहत एवं बचाव कार्य जारी

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढाल पंचायत में स्थित जोगी भड़क वाटरफॉल पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंदौर से एडवेंचर टूर पर आई देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की एमबीए छात्रा 500 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

कैसे हुआ हादसा

मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंशिका शुक्ला, निवासी अनूपपुर, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशिका अपने 40 साथियों के साथ पिकनिक मनाने आई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह वाटरफॉल का नजारा देखने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और ग्रामीणों का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत धामनोद पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के अनुसार, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों और लकड़ियों की मदद से खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। झोली बनाकर शव को ऊपर लाया गया और धामनोद अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

यूनिवर्सिटी में शोक की लहर

अंशिका शुक्ला की दुखद मृत्यु से देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में शोक का माहौल है। वह एमबीए की छात्रा थी और अपने साथियों के साथ घूमने आई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

पुलिस जांच में जुटी

धामनोद थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme