Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
11:17 PM, 13/03/2026
temperature icon 26°C
haze
Humidity: 31 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर के परिवहन विभाग ने शुरू की नई नंबर सीरीज

Posted on January 14, 2025

इंदौर: परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए नई नंबर सीरीज MP-09-AG शुरू कर दी है। इसके साथ ही वीआईपी नंबरों की नीलामी भी शुरू हो गई है। सोमवार रात से इन नंबरों को ऑनलाइन नीलामी के लिए अपलोड कर दिया गया है। इस बार भी सबसे ज्यादा मांग 0001 नंबर की है।

परिवहन विभाग ने 0001 से 9999 तक के नंबरों में से 500 विशेष नंबरों को वीआईपी श्रेणी में रखा है। इन नंबरों की नीलामी हर सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक होती है। विशेष रूप से जब नई सीरीज शुरू होती है, तो नीलामी में काफी उत्साह देखा जाता है क्योंकि इस समय सभी वीआईपी नंबर एक साथ उपलब्ध होते हैं। इनमें सबसे ज्यादा डिमांड 0001 नंबर की होती है।

आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछली सीरीज MP-09-AF के सभी नंबर समाप्त हो जाने के बाद अब नई सीरीज MP-09-AG लॉन्च की गई है। 9000, 9999 और 0909 जैसे नंबरों पर पहले ही बोली लग चुकी है। नीलामी गुरुवार शाम 5 बजे तक जारी रहेगी और सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित किया जाएगा।

इंदौर में 0001 नंबर अब तक 13 लाख रुपए में बिक चुका है। हालांकि, हर महीने नई सीरीज शुरू होने के कारण अब नीलामी में उतनी ऊंची बोली नहीं लगती। सीरीज के तेजी से खत्म होने की वजह यह है कि वर्तमान में एक ही सीरीज से सभी वाहनों को नंबर दिए जाते हैं।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme