इंदौर। इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ISA क्रिकेट लीग का आयोजन यशवंत क्लब में किया जा रहा है। लीग के पहले दिन खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। सभी टीमों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए टूर्नामेंट की दमदार शुरुआत की।
पहले दिन ग्रुप ए की टीमों में आरणा सॉफ्टेक और कंट्रोल एफ5 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन समन्वय, रणनीति और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों ने अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे आयोजन का स्तर और भी ऊँचा हुआ।
ISA प्रबंधन के सचिन साबू और स्वप्निल बंसल ने जानकारी दी कि अगले नॉकआउट मुकाबले 22, 27 और 28 फरवरी को भी यशवंत क्लब में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।
ISA क्रिकेट लीग केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आईटी समुदाय के बीच एकता, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने का सशक्त मंच भी है।
Thank you for reading this post!
