Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:49 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 54%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

सिंहस्थ से पहले इंदौर स्टेशन तैयार होना मुश्किल

Posted on August 18, 2025

इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य लंबे समय तक खिंचने की आशंका है। नई सात मंजिला बिल्डिंग का निर्माण अलग-अलग हिस्सों में किया जाएगा, ताकि ट्रेन संचालन प्रभावित न हो। फिलहाल पुरानी इमारत को तोड़ने का काम भी शुरू नहीं हो पाया है, जिसे पूरा करने में ही करीब डेढ़ माह लगेंगे।

प्रोजेक्ट का भूमिपूजन एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया था और इसका ठेका अहमदाबाद की कंपनी को दिया गया है, लेकिन काम की गति बेहद धीमी है। रेलवे ने दावा किया है कि सिंहस्थ तक यात्रियों के उपयोग वाले हिस्से का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से किया जाएगा, जबकि मुख्य स्टेशन से भी आंशिक संचालन जारी रहेगा। कई ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं।

नई बिल्डिंग एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें बेसमेंट पार्किंग में 500 चारपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे, 26 लिफ्ट, एस्केलेटर, आरामदायक फुटओवर ब्रिज, शेड, टिकट काउंटर, शॉपिंग एरिया और फूड ज़ोन रहेंगे। मेट्रो स्टेशन से भी कनेक्टिविटी दी जाएगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक, पहले 60 मीटर हिस्से में निर्माण कार्य शुरू होगा ताकि ट्रेन संचालन बाधित न हो। इस प्रोजेक्ट पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

स्टेशन परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी ताकि लंबे समय तक पार्क रहने वाले वाहनों को व्यवस्थित खड़ा किया जा सके। साथ ही पार्क रोड को भी नए स्टेशन से जोड़ा जाएगा। नए प्लेटफॉर्म एक सीध में बनेंगे ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और हादसों की आशंका कम हो। इसके लिए पार्किंग व पार्सल विभाग की जमीन भी उपयोग में ली जा सकती है, जबकि पार्सल विभाग को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना है।

 

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme