इंदौर। इंदौर में हाल ही में आयोजित दो दिवसीय कला प्रदर्शनी “कला दर्पण” प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी एवं ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक दृष्टि और सौंदर्यबोध का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने कला प्रेमियों और आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन शहर के प्रसिद्ध चित्रकार शंकर शिंदे ने लाइव लैंडस्केप पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन देकर विद्यार्थियों को रंगों के संयोजन, प्रकृति के चित्रण और कला की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। वहीं, मूर्तिकार गौरव सोनी ने मिट्टी से रवीन्द्रनाथ ठाकुर का प्रभावशाली पोर्ट्रेट बस्ट तैयार कर विद्यार्थियों को कला और साहित्य के इस महान व्यक्तित्व के योगदान से परिचित कराया।
“कला दर्पण” ने विद्यार्थियों को कला के विविध आयामों से जोड़ते हुए उन्हें सृजनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान किया। यह प्रदर्शनी न केवल उनकी प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनी, बल्कि महान कलाकारों और साहित्यकारों की प्रेरणादायक विरासत से जुड़ने का अवसर भी साबित हुई।
Thank you for reading this post!
