Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:57 AM, 14/03/2026
temperature icon 25°C
clear sky
Humidity: 19 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

कौटिल्य एकेडमी इंदौर में आयोजित करेगी स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज

Posted on June 5, 2024

युवाओं को सिविल सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कौटिल्य एकेडमी, इंदौर 15 जून 2015 को “भारत भाग्य विधाता” नामक एक स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज का आयोजन करने जा रही है। यह टेस्ट सीरीज 12वीं और स्नातक स्तर के छात्रों के लिए खुली है, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है।

कौटिल्य एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धांत जोशी ने कहा * “शिक्षा एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं। “भारत भाग्य विधाता” टेस्ट सीरीज उन सभी छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज के लिए कुछ बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं और देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। यह भी देखा गया है कि काफी सारे प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। कौटिल्य एकेडमी सभी योग्य छात्रों को इस टेस्ट सीरीज में भाग लेने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।”

“भारत भाग्य विधाता” स्कॉलरशिप टेस्ट सीरीज जहां एक ओर प्रतिभाशाली और जरूरतमन्द छात्रों को मदद दे सकती है, वहीं आर्थिक रूप से सम्पन्न प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी शिक्षा के लिए आत्मनिर्भर होने का मौका देती है। इस टेस्ट में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए प्रश्न पत्र होंगे, जो छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी में मदद करेंगे। स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2024 है।

कौटिल्य एकेडमी के साथ अनुभवी और कुशल शिक्षकों की टीम जुड़ी है जो पिछले ढाई दशकों से इन योग्य अधिकारियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

श्री जोशी ने आगे बताया कि योग्यता के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को क्रमशः लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन, दस छात्रों को फीस में 100%, उसके बाद के 50 छात्रों को 25% और सभी प्रतिभागियों को फीस में 10% की छूट की पात्रता होगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme