Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:42 PM, 13/03/2026
temperature icon 35°C
clear sky
Humidity: 16 %
Wind: 11 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:37 AM
Sunset: 6:34 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

लोकोत्सव 2024: भारत के विभिन्न क्षेत्रों की कला और संस्कृति का उत्सव

Posted on December 27, 2024

इंदौर। कला और संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अनंत जीवन संस्था और शोध समिति द्वारा आयोजित लोकोत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ 25 दिसंबर को लालबाग पैलेस में हुआ। इस आयोजन ने भारत के विभिन्न राज्यों के मशहूर शिल्पकारों, कलाकारों और व्यंजनों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया। इस महोत्सव का उद्घाटन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त कार्यालय की सहायक निदेशक, मा. श्रीमती अर्पणा देशमुख, ने किया।

25 से 31 दिसंबर 2024 तक चलने वाला यह आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कला प्रेमियों को आकर्षित करेगा। उद्घाटन समारोह में मा. श्रीमती अर्पणा देशमुख ने कहा, “ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनकर हमेशा खुशी होती है। यह महोत्सव न केवल कला और संस्कृति को संरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी साधन है। यहां भारतभर के व्यंजन, हस्तशिल्प, चित्रकला, और अन्य कलाकृतियां प्रस्तुत की जा रही हैं, जो सराहनीय हैं। सभी कलाकारों को मेरी शुभकामनाएं।”

महोत्सव के आयोजक अनंत जीवन संस्था और शोध समिति की ओर से सुश्री ज्योति कुमरावत और श्री जय कुमरावत ने कहा, “लोकोत्सव 2024 कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक नई शुरुआत है। हम सभी मेहमानों का स्वागत करते हैं और इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

महोत्सव में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार पारंपरिक नृत्य, संगीत और नाटकों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही हस्तशिल्प, लकड़ी का काम, जरी कढ़ाई, मिट्टी के बर्तन, और अन्य शिल्पकृतियों की प्रदर्शनी और बिक्री भी होगी। आगंतुक राजस्थानी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय, और मालवी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा, बच्चों के लिए मनोरंजन झूले, खेल और विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। शिल्पकार, रसोइये और कलाकार कला, शिल्प और पाक-कला पर विशेष सत्र भी प्रस्तुत करेंगे। यह उत्सव समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने और परंपराओं को पुनर्जीवित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार
  • इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में मनाया महिला दिवस

RSS MPinfo Hindi News

  • प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं-निर्बाध आपूर्ति रहेगी जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल प्रबंधन के लिये की जा रही हैं जनभागीदारी
  • जल संरक्षण के लिए करें नवाचार, जल स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • No Shortage of Domestic Gas in State—Uninterrupted Supply to Continue: CM Dr. Yadav
  • Better Coordination Ensuring Full Support from Union Ministries: Chief Minister Dr. Yadav
  • Centre Approves Bhavantar Payment Scheme for Mustard Procurement: CM Dr. Yadav
  • Under Leadership of Chief Minister Dr. Yadav, Public Participation Promoted in Water Management
  • Chief Minister Dr. Yadav to Transfer ₹1,836 Crore to Accounts of 1.25 Crore Ladli Behnas

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme