इंदौर। गर्मियों के मौसम में आम के स्वाद को खास अंदाज में पेश करने के लिए शहर के एसेंशिया लग्ज़री होटल में 22 मई से “आम महोत्सव” की शुरुआत हुई है। यह फूड फेस्टिवल 31 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेहमानों को आम से तैयार पारंपरिक और फ्यूजन व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।
फेस्टिवल के दौरान होटल में आम के विभिन्न फ्लेवर और टेक्सचर को आकर्षक तरीके से मेन्यू में शामिल किया गया है। स्टार्टर सेक्शन में पनीर अंबी टिक्का विद महाराष्ट्रीयन ठेचा, मैंगो एवोकाडो सिम्फनी, कच्चे आम के कबाब और मैंगो युज़ू पन्ना कोटा जैसे विशेष व्यंजन परोसे जा रहे हैं। वहीं डेज़र्ट मेन्यू में मैंगो चीज़केक, मैंगो रस मलाई, मैंगो फिरनी, मैंगो श्रीखंड, मैंगो टार्ट, मैंगो मूस, मैंगो तिरामिसू, मैंगो मैकरॉन्स, मैंगो कुल्फी और मैंगो आइसक्रीम खास आकर्षण बने हुए हैं।
बेवरेजेस सेक्शन में आम पन्ना, मैंगो मोजिटो, मैंगो लस्सी, मैंगो आइस्ड टी, अल्फांसो मिल्कशेक और मैंगो बेसिल कूलर जैसे समर ड्रिंक्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही कच्चे आम की चटनी, मीठा आम का अचार और मैंगो मिंट डिप जैसे पारंपरिक स्वाद भी मेहमानों को परोसे जा रहे हैं।
एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ छवि कुमार ने बताया कि मेन्यू तैयार करते समय आम के अलग-अलग स्वाद, टेक्सचर और भारतीय जायकों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ डिशेज पारंपरिक रेसिपीज़ से प्रेरित हैं, जबकि कई व्यंजनों में आधुनिक प्रेजेंटेशन और इंटरनेशनल फ्लेवर का मिश्रण देखने को मिलेगा।
होटल के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह के अनुसार, आम भारतीय गर्मियों की पहचान है और इसी थीम को ध्यान में रखते हुए “आम महोत्सव” आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल के माध्यम से मेहमानों को पारंपरिक स्वाद के साथ नए प्रयोगों का अनूठा अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।
Thank you for reading this post!
