Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
5:25 PM, 04/05/2026
temperature icon 37°C
scattered clouds
Humidity: 19 %
Wind: 17 Km/h
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:52 AM
Sunset: 6:54 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

सिंगल गर्ल चाइल्ड मदर्स ने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए अपनाए खास तरीके

Posted on March 8, 2025

इंदौर। शहर में करीब 1% महिलाएं सिंगल गर्ल चाइल्ड मदर्स हैं, जिनमें से आधी महिलाएं परिवार से अलग रहकर अपना और अपनी बेटियों का भरण-पोषण कर रही हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए इन माताओं ने अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए कुछ खास तरीके अपनाए हैं। दिन के 4-5 घंटे, जब 7 से 15 साल की बेटियां घर से बाहर होती हैं, तब ये माताएं हमेशा अलर्ट मोड पर रहती हैं। कुछ माताओं ने बेटियों को सिखाया है कि किसी अनहोनी की स्थिति में चिल्लाकर भीड़ इकट्ठा करें या फिर घर पर डिलीवरी बॉय या कोरियर वाले आने पर मां को वीडियो कॉल करके ही पार्सल लें।

शहर की सिंगल गर्ल चाइल्ड मदर्स ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कई तरह की प्लानिंग की है। किसी ने 7 साल की बेटी को सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सिखाया है, तो किसी ने स्कूल में किसी हादसे की स्थिति में बिना टीचर या पैरेंट्स की अनुमति के स्कूल से न निकलने की सीख दी है। वहीं, कुछ माताओं ने अनजान लोगों के घर आने पर वीडियो कॉल करके अभिभावकों को अलर्ट करने की सलाह दी है।

स्कूल में सुरक्षा के लिए टीचर से बात करना जरूरी

श्रद्धा सुमन, एक सिंगल पैरेंट, कहती हैं, “मेरी बेटी 5 साल की है। मैंने उसे गुड और बेड टच के बारे में समझाया है । अगर कोई स्कूल में आकर कहे कि मम्मी का एक्सीडेंट हो गया है, तो वह टीचर से फोन पर मुझसे या किसी जानकार से बात करे। बिना किसी को बताए किसी अनजान के साथ न जाए।”

 

लालच में न आना

बरखा सोनी, एक मां, बताती हैं, “मैंने अपनी बेटी को सिखाया है कि स्कूल में कोई भी अनजान व्यक्ति चॉकलेट या खाने की चीज दे, तो तुरंत न लें। उसे घर लाकर हमें बताना है। कई बार इन चीजों में नशीले पदार्थ मिले होते हैं, जो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।”

छोटी-छोटी बातें शेयर करना जरूरी

सीमा लाठी, एक मां, कहती हैं, “मेरी बेटी ने 12वीं की परीक्षा दी है। मैंने उसे सिखाया है कि किसी भी अनजान या जान-पहचान वाले के लिए दरवाजा तभी खोलें, जब मम्मी-पापा से बात हो जाए। स्कूल या दोस्तों के साथ कोई भी परेशानी हो, तो तुरंत हमें बताए।”

 

सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सीखना

मीनल जैन, एक सिंगल मदर, कहती हैं, “मेरी बेटी 7 साल की है। मैंने उसे सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सिखाया है। साथ ही, उसे यह भी सिखाया है कि अगर किसी स्थिति में असहज महसूस करे, तो चिल्लाकर लोगों को बुलाए। घर पर अकेले होने पर किसी अनजान या जान-पहचान वाले के लिए तुरंत दरवाजा न खोलें, पहले पैरेंट्स से बात करे।”

 

घर पर पार्सल लेने से पहले वीडियो कॉल

श्वेता कानूनगो, एक मां, बताती हैं, “मेरी बेटी 10 साल की है। मैंने उसे सिखाया है कि घर पर कोई पार्सल आए, तो बाहर निकलने से पहले वीडियो कॉल करे और पार्सल लेकर घर आने के बाद ही कॉल कट करे। साथ ही, घर के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर याद करवाए हैं।”

एक्सपर्ट की सलाह : पैरेंटिंग एक्सपर्ट श्याम अग्रवाल के अनुसार  :- 

– हमेशा लड़के-लड़कियों के ग्रुप में रहें, जिसमें लड़कियों का अनुपात ज्यादा हो।
– घर पर अकेले होने पर जान-पहचान वाले व्यक्ति के आने पर भी दरवाजा खुला रखें।
– गुड और बेड टच के बीच का अंतर समझें।
– अगर किसी के आने से असहज महसूस करें, तो तुरंत किसी सहेली के घर या ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर घर से निकल जाएं।

इन सभी उपायों के जरिए सिंगल मदर्स ने अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक मजबूत ढाल तैयार की है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Indore Helpline Numbers

CENTRALIZED HELPLINE NUMBER – 112

STD CODE INDORE – 0731

POLICE – 112 OR 100

FIRE STATION – 101

AMBULANCE – 102, 108

CHILD HELPLINE – 1098

C.M. HELPLINE – 181

We Care for You (Indore) – 0731-2522111

WOMEN HELPLINE – 1090, 1091

Mahila Thane – 0731-2499816

INDORE Police Whatsapp No. – 7049124445

Tourism Support – 0755-255 0588

HOSPITALS (INDORE)

Maharaja Yeshwant Rao Hospital – 2528301, 2527301

Bombay Hospital – 0731-4771111

Bhandari Hospital – 0731-4003333

Choithram Hospital – 0731-2362491

CARE CHL Hospital – 0731-4774444

Suyash Hospital – 0731-4064911, 0731-2567777

Lifeline Hospital – 0731-2443400

Curewell Hospital – 4068280, 2434445

Geeta Bhawan Hospital – 4003315, 2491863

Gokuldas Hospital – 0731-2519212

FIRE STATION (INDORE)

Laxmi Bai Nagar – 2416677, 2416688, 2416655

Gandhi Hall – 2431226

Moti Tabela – 2477777, 2762444

G.N.T Market – 2480963

Pithampur – 2480963

TRANSPORTATION (INDORE)

Indian Airlines Enquiry – 143

Railways Enquiry – 139

BLOOD BANK – 1910

CITY MUNICIPAL CORPORATION ( M.P ONLY ) – 0731-253 5555

EARTH QUAKE HELPLINE M.P – 1092

SNAKE PICKER – 9179137698

SENIOR CITIZEN HELPLINE – 0731-2510308

IMPORTANT WEBSITES

M.P. Government – https://mp.gov.in/

POLICE –  INDOREPOLICE.ORG

GOVERNMENT – INDORE.NIC.IN

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme