मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर बेंच) बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारी चुने गए हैं। रितेश ईनानी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं, जबकि मृदुल भटनागर उपाध्यक्ष, लोकेश मेहता सचिव और सागर मुले सह सचिव बने हैं। कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के रूप में प्रतीक जैन, सौरभ जैन, उद्धव श्रीवास्तव, शुभम नरवरे और अनमोल कुशवाह चुने गए हैं।
बुधवार शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी हुई और नतीजे देर रात घोषित किए गए। 9 पदों के लिए कुल 26 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें 2232 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए एचवाय मेहता, सूरज शर्मा, अमित उपाध्याय, अनिल ओझा और रितेश ईनानी ने नामांकन भरा था। रितेश ईनानी इससे पहले 2023 में अध्यक्ष और 2022 में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
सचिव पद के उम्मीदवार
सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार – योगेश मेहता, नितिन सिंह भाटी, अखिल गोधा और अंकित पाराशर मैदान में थे।
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार
उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र साहू, मृदुल भटनागर, सपनेश जैन और सोनाली गुप्ता ने चुनाव लड़ा।
सह सचिव पद के उम्मीदवार
सह सचिव पद के लिए सतानंद चौबे, सोनल शर्मा, सागर मुले और बुंदेल सिंह जाटव उम्मीदवार थे।
कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार
कार्यकारिणी के पांच सदस्य पद के लिए अनमोल कुशवाह, प्रतीक जैन, रमेश कुमार अरोरा, रौनक बडवाया, सौरभ जैन, शुभम नरवरे, उद्धव श्रीवास्तव और विजय गुलानी के बीच मुकाबला हुआ।
चुनाव के लिए 35 बूथ बनाए गए थे, जिनमें वरिष्ठ और महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
Thank you for reading this post!
