इंदौर। इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस सेव लाइफ” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं, मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना था। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया। इस मौके पर 40 नर्सों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, सम्मान और गर्व का माहौल देखने को मिला।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लिनी टी ओम्मेन ने कहा, “नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा और संवेदनशीलता से जुड़ा कार्य है। मरीज अस्पताल में सबसे अधिक समय नर्सिंग स्टाफ के साथ बिताते हैं, इसलिए उनकी देखभाल और व्यवहार मरीज के अनुभव को सीधे प्रभावित करता है। इंटरनेशनल नर्सेस डे हमारे स्टाफ के लिए प्रेरणा और सम्मान का प्रतीक है।”

केयर सीएचएल हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजी एवं ऑब्स्टेट्रिक्स विशेषज्ञ डॉ. नीना अग्रवाल ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कई बार मरीजों की रिकवरी में दवाइयों के साथ नर्सों का व्यवहार, धैर्य और निरंतर देखभाल भी अहम भूमिका निभाते हैं। यह दिवस उन समर्पित लोगों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है, जो हर परिस्थिति में मरीजों के साथ खड़े रहते हैं।”
केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर के एचसीओओ मनीष गुप्ता ने कहा, “नर्सें किसी भी अस्पताल की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर उनकी भावनात्मक जरूरतों को समझने तक, नर्सिंग स्टाफ हर जिम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाता है। अस्पताल प्रबंधन हमेशा नर्सिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।”
Thank you for reading this post!
