Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:32 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
haze
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे

Posted on January 15, 2026

भागीरथपुरा जल त्रासदी के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में पिछले कुछ समय से पाइपलाइन में सीवेज युक्त पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े। इस जल संकट के कारण अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर है और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रही है। मामले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रदेशभर में सामूहिक उपवास की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दिन यानी 17 जनवरी को कांग्रेस पार्टी पूरे मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास का आयोजन कर सकती है। इसे सरकार पर दबाव बनाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमुखता से उठाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

11 जनवरी को निकाली गई थी ‘न्याय यात्रा’

राहुल गांधी के दौरे से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 11 जनवरी को इंदौर में ‘न्याय यात्रा’ का आयोजन किया था। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए थे। न्याय यात्रा में हजारों की संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। लंबे समय बाद इंदौर में कांग्रेस की इस सक्रियता को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि न्याय यात्रा के सफल आयोजन के बाद भागीरथपुरा जल कांड को लेकर सरकार को बैकफुट पर लाने की रणनीति के तहत राहुल गांधी को पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme