Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:19 PM, 07/03/2026
temperature icon 35°C
clear sky
Humidity: 23 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:43 AM
Sunset: 6:32 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में 21 सितंबर को ‘सप्तरंगी स्वरलहरियां-11’

Posted on September 17, 2025

कहा जाता है कि संगीत आत्मा और जीवन की संजीवनी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए “नाद ब्रह्म म्यूज़िकल ग्रुप” की संयोजिका ममता मेहता के निर्देशन में “सप्तरंगी स्वरलहरियां – भाग 11” का आयोजन होने जा रहा है। इस बार की संगीतमय संध्या का शीर्षक है – “तेरे मेरे होंठों पे, मीठे-मीठे गीत मितवा”। यह कार्यक्रम 21 सितम्बर को लाभमण्पम सभागृह, अभय प्रशाल, रेसकोर्स रोड, इंदौर में आयोजित किया जाएगा। “सप्तरंगी स्वरलहरियां” श्रृंखला पिछले कई वर्षों से इंदौर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस मंच पर अब तक शहर के सैकड़ों कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और हर बार संगीतप्रेमियों से बेहद अच्छी प्रतिक्रिया भी मिलती है।

संयोजिका ममता मेहता ने कार्यक्रम पर बात करते हुए कहा कि “इस बार मंच पर इंदौर के प्रतिष्ठित डॉक्टर, सी.ए. और बिज़नेस प्रोफेशनल्स अपनी गायकी की प्रस्तुतियां देंगे। जिनमे शामिल हैं वरिष्ठ सर्जन डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. संजय भटनागर, डॉ. मिताली श्रीमाल, सी.ए. शैलेन्द्र पोरवाल, सी.ए. पंकज सेठी, जौहरी आशुतोष कड़ेल, ई.आर. मयंक खण्डेलवाल, आशा निसरगंध और आदिश्री सेठी”

इस संगीतमय शाम में श्रोता अलग-अलग रंगों का आनंद लेंगे—क्लासिकल से लेकर बॉलीवुड मेलोडीज़ तक और सोलो परफॉर्मेंस से लेकर डुएट व कोरस तक कई प्रस्तुतियां होंगी। आयोजकों के अनुसार सभी गायक अपने-अपने प्रोफेशन से अलग हटकर संगीत के प्रति अपने जुनून को मंच पर ज़िंदा करेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह महफ़िल न केवल मनोरंजन का अवसर होगी बल्कि संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार और प्रेरक अनुभव भी बनेगी।

इंदौर की सांस्कृतिक गतिविधियों में “सप्तरंगी स्वरलहरियां” एक खास पहचान बना चुकी है। इस श्रृंखला के पिछले कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर प्रेम मिला है और इस बार भी संगीत प्रेमियों को एक यादगार शाम की उम्मीद है

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • यूएई उड़ानें ठप: भारत यात्रियों पर 5 गुना किराया, इंदौर फ्लाइट 7वें दिन रद्द
  • इंदौर समेत प्रदेश के नगर निगमों में महापौर निधि खत्म
  • टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत, इंदौर के राजवाड़ा पर देर रात तक जश्न
  • इंदौर रंगपंचमी: टेसू के फूलों से बने रंग, मिसाइलों से उड़ेगा गुलाल
  • नए आयकर अधिनियम और रियल एस्टेट टैक्सेशन पर इंदौर में मंथन

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी सफल विद्यार्थियों को बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को क्वींस ऑन द व्हील्स को करेंगे फ्लैग ऑफ
  • इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में बन रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सशक्त ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful UPSC Candidates
  • CM Dr. Yadav to Gift Development Projects worth ₹163.62 Crore to Vidisha District
  • CM Dr. Yadav to Flag Off ‘Queens on Wheels’ on Saturday
  • Badnagar to be Included in Indore–Ujjain Metropolitan Area: Chief Minister Dr. Yadav
  • Government Dedicated to Farmers’ Prosperity: CM Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme