Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:48 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

शक्ति पम्पस् ने ‘फाउंडर्स डे’ मनाया, जारी किया ‘शक्ति कोड ऑफ कंडक्ट’

Posted on May 28, 2025

इंदौर – शक्ति पम्पस् इंडिया लिमिटेड ने अपने संस्थापक, स्वर्गीय मनोहर लाल पाटीदार की जयंती (25 मई) को ‘फाउंडर्स डे’ के रूप में मनाया। यह दिन उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और प्रेरणादायक यात्रा को श्रद्धांजलि देने और उनकी विरासत से प्रेरणा लेने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस विशेष मौके पर कंपनी के चेयरमैन,  दिनेश पाटीदार, शक्ति समूह की सभी अनुषंगी कंपनियों के डायरेक्टर्स, कर्मचारीगण और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। करीब 3000 से अधिक सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की, जो न केवल संस्थापक को सम्मान देने का अवसर था, बल्कि टीम भावना और कंपनी की मूल सोच के साथ जुड़ने का भी मौका बना।

कार्यक्रम में  दिनेश पाटीदार ने मनोहर लाल जी के संघर्षों और विजन को याद करते हुए कहा, “एक छोटे से सपने से शुरू हुआ शक्ति पम्पस् आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जिसने कृषि और उद्योग जगत में क्रांतिकारी योगदान दिया है।” उन्होंने कंपनी की मूल नीतियों को दोहराया – सीखने का जुनून, व्यक्ति का सम्मान, कार्यप्रणाली का पालन, उत्कृष्टता की चाह, ग्राहक केंद्रित सोच, और नैतिकता।

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अब सोलर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से जुड़े क्षेत्रों में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है, जो भविष्य के लिए एक अहम कदम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना भी की।

कार्यक्रम में शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा पाटीदार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से साझा की।

शक्ति पम्पस् के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रमेश पाटीदार ने कहा, “हमारे संस्थापक के सिद्धांत आज भी हमारी कार्यसंस्कृति की नींव हैं, जो हमें निरंतर नवाचार और गुणवत्ता की ओर प्रेरित करते हैं।”

इस अवसर पर ‘शक्ति कोड ऑफ कंडक्ट’ का विमोचन एसोसिएट डायरेक्टर श्री रामाकृष्णा सथलूरी ने किया, और अंत में, शक्ति इरिगेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अंकित पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme