Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:26 PM, 05/03/2026
temperature icon 33°C
clear sky
Humidity: 24 %
Wind: 9 Km/h
Clouds: 5%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:45 AM
Sunset: 6:31 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने पेश किए ‘शेयर द लाइट’ दिवाली हैम्पर्स

Posted on October 10, 2025

इंदौर। दिवाली को रिश्तों का त्यौहार कहा जाता है — जब सालभर घर से दूर रहने वाले लोग भी अपनों के साथ मिलन के लिए लौट आते हैं, और उपहारों व मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है। आज के समय में स्वाद और शुद्धता का संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के शुद्ध शाकाहारी 5-स्टार वेन्यू, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने दिवाली हैम्पर्स की एक विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की है। इसका उद्देश्य है त्योहार की खुशियाँ साझा करना और स्वाद व शुद्धता के माध्यम से रिश्तों में अपनापन बढ़ाना। इन हैम्पर्स को “शेयर द लाइट” थीम पर डिज़ाइन किया गया है, ताकि दिवाली केवल रोशनी का पर्व न रहकर, साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने और संबंधों को मजबूत करने का अवसर बने।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एक्ज़िक्यूटिव शेफ करम डोगरा ने बताया कि, “यह श्रृंखला मैरियट बॉनवॉय नेटवर्क के ‘2×3 दिवाली हैम्पर्स’ कॉन्सेप्ट का हिस्सा है। इसमें पारंपरिक भारतीय स्वादों को आधुनिक प्रस्तुति के साथ जोड़ा गया है। इस कलेक्शन में कई आकर्षक विकल्प शामिल हैं – मैजेस्टिक ट्रीट, शेरेटन गॉरमे, शेरेटन फेस्टिव हार्मनी, शेरेटन हेरिटेज कलेक्शन, लक्ज़ फीस्ट और शेरेटन फेस्टिव हैम्पर। प्रत्येक हैम्पर को कलात्मक पैकेजिंग और विविध स्वादों की संयोजन के साथ इस तरह तैयार किया गया है कि वे व्यक्तिगत उपहारों से लेकर कॉर्पोरेट गिफ्टिंग तक के लिए एकदम उपयुक्त विकल्प बनें।”

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर नील जेम्स ने कहा, “हमारे लिए दिवाली जैसे पर्व केवल उपहारों के आदान-प्रदान के अवसर नहीं, बल्कि संबंधों को गहरा करने का माध्यम हैं। बहुत सोच-समझकर तैयार किए गए ये हैम्पर्स त्योहार की गरिमा और सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप हैं। शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर अपनी विश्वस्तरीय आतिथ्य परंपरा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है। मैरियट बॉनवॉय नेटवर्क का हिस्सा होने के नाते, होटल समय-समय पर विशेष पहल करता रहा है। इस वर्ष के दिवाली हैम्पर्स उसी परंपरा का विस्तार हैं, जो इंदौर में त्योहार की रौनक को और बढ़ाएंगे।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर नगर निगम में विशेष टैक्स कलेक्शन कैंप आज
  • तकनीक से बदल रहा बाल मन, साहित्य की भूमिका जरूरी: डॉ. दवे
  • स्मार्ट पुलिसिंग की शुरुआत: इंदौर में ड्रोन से ट्रैफिक मॉनिटरिंग
  • पार्किंग की जगह चल रही थी क्लास, दो कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बेसमेंट सील
  • पीथमपुर के 40 अग्रणी उद्योगपति एंकर्स ऑफ इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस से सम्मानित

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

RSS MPinfo English News

  • Founders of RSS Strengthened Spirit of Nation First and Envisioned Better Future for India: CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Extends Greetings on World Wildlife Day
  • MP Agriculture, Food Products and Crafts Have Received 27 Prestigious GI Tag
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over Death of Former MLA Shri Rajkumar Singh Yadav
  • CM Dr. Yadav Expresses Grief over Death of Prof. Vaidyanath Labh

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme