इंदौर: त्रभुज नरसी स्कूल, इंदौर में 25 और 26 अप्रैल 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छात्र एवं वयस्क प्रतिभागी अनुशासन और एकाग्रता पर आधारित इस खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेंगे ओलंपिक कोच और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता श्री रौनक पंडित, जो इस प्रतियोगिता में मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
25 अप्रैल को सुबह 10 से 11 बजे तक एक ओपन हाउस सत्र आयोजित होगा, जिसमें श्री पंडित सहित अन्य ओलंपिक खिलाड़ी विद्यार्थियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से संवाद करेंगे। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए ओलंपियंस से सीधे जुड़ने और उनसे सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
इस अवसर पर चत्रभुज नरसी स्कूल की प्राचार्या जेरिन जैकब ने कहा, “हमें इस प्रतियोगिता की मेजबानी करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को अनुशासन और एकाग्रता जैसे मूल्यों से परिचित कराता है, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के मार्गदर्शन से प्रेरित भी करता है। यह पहल विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा को निखारने और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
Thank you for reading this post!
