Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
4:35 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 58%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर सीए शाखा द्वारा “फंडामेंटल्स, डूस एंड डाँट्स इन शेयर मार्केट” विषय पर सेमिनार

Posted on January 24, 2025

टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा सयुंक्त रूप से “फंडामेंटल्स, डूस एंड डाँट्स इन शेयर मार्केट” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया l टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीए जे पी सराफ ने कहा कि कभी भी अपना लॉगिन एवं ट्रेडिंग पासवर्ड किसी को शेयर न करें। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में इन एवं आउट सभी पेमेंट बैंकिंग चैनल से हो होते हैं अतः किसी के भी साथ इस संबंध में कैश ट्रांजैक्शंस न करें।

टीपीए के मानद सचिव सीए डॉ अभय शर्मा ने बताया कि शेयर बाजार में थोड़े थोड़े निवेश से एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मार्केट में ट्रेडर नहीं निवेशक बनें तथा कभी भी मार्केट का प्रीडिक्शन करने की गलती न करें, क्योंकि मार्केट को कोई भी प्रिडिक्ट नहीं कर सकता।

सुनील न्याती ने बताया कि : मज़बूत कंपनियों में निवेश करें। किसी भी शेयर को क्रय करने के पहले उसके फाइनेंसियल स्टेटमेंट्स ग्रोथ प्रोस्पेक्टस, रिलीवेंट फैक्टर्स एवं बोर्ड रिपोर्ट का विश्लेषण अवश्य करें। उन्होंने निवेश में विविधता लाने (Diversification) की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ताकि जोखिम को कम किया जा सके।

वक्ता संतोष मीना ने बताया कि विश्वसनीय मध्यस्थों के साथ काम करें। किसी एक सेक्टर के प्रदर्शन से प्रभावित होकर उस सेक्टर में निवेश का निर्णय न लें । कम कीमत वाले शेयर हमेशा लाभदायक नहीं होते।उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में पूर्ण समझदारी से निवेश निर्णय लें; आवेगपूर्ण फ़ैसले न लें। बाज़ार की अफ़वाहों पर विश्वास कर नुक़सान उठा सकते हैं । एक अच्छी निवेश योजना बनाएं और उस पर टिके रहें। बदलती परिस्थितियों के मुताबिक अपनी रणनीति की समीक्षा करें।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme