Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
10:26 AM, 14/03/2026
temperature icon 31°C
clear sky
Humidity: 30 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 1%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

चमेली देवी इंस्ट्स्टीट्यूशन के छात्रों ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण किया

Posted on May 8, 2024

इंदौर – पुलिस व जनता में बेहतर समन्वय एवं लोगों में सामाजिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्टूडेंट्स व आम नागरिकों को पुलिस की सेवाओं से परिचित कराने के साथ ही सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों के प्रति जागरूक करने के लिये नित नए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 08 मई 2024 को चमेली देवी ग्रुप ऑफ़ इंस्ट्स्टीट्यूशन इंदौर के डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर एण्ड इंजीनियरिंग के 50 छात्र छात्राओं व फ़ैकल्टी मेंबर्स को पलासिया चौराहा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर का भ्रमण कराया गया।

पुलिस उपायुक्त (आसू./सु.) श्री हंसराज सिंह एवं अति. पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) श्री प्रमोद सोनकर के विशेष मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त (कंट्रोल रूम) श्री सुभाष सिंह व कंट्रोल रूम के अन्य पुलिस अधिकारियेां ने राष्ट्रीय स्तर के सायबर ट्रैनर प्रो. श्री गौरव रावल के मार्गदर्शन में आएं सभी छात्र- छात्राओं को पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण करवाया गया और स्टूडेंट्स को पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली के बारें में बताते हुए, डायल-100, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, 112-इमरजेंसी एप्लिकेशन और पुलिस की हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

साथ ही कंट्रोल रूम की टीम द्वारा उन्हें सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का भ्रमण करवाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरा स्थानों और इसकी निगरानी प्रणाली के पीछे की तकनीकों के बारे मे बताया।

कंट्रोल रूम इंचार्ज, एसीपी श्री सुभाष सिंह ने छात्रों को इंदौर में डायल- 100 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप घर बैठे शिकायत कर सकते है, इसके साथ ही डायल-100 की नयी व्यवस्था में अब सभी प्रकार की आपात स्थितियों के अपराधो को रिपोर्ट करने पर आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी साथ ही उन्हें इंदौर पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी भी दी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme