Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:28 AM, 18/01/2026
temperature icon 17°C
haze
Humidity: 72 %
Wind: 7 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 7:09 AM
Sunset: 6:04 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में 6 और 7 दिसंबर को इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर समिट

Posted on December 2, 2025

सेंटर ऑफ वैसक्यूलर एण्ड इंटरवेंशनल केयर द्वारा 6 और 7 दिसंबर को इंदौर में CVIC IR Summit 2025 आयोजित किया जाएगा

यह समिट मध्य भारत में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर एक बड़ा वैज्ञानिक आयोजन होगा। समिट में देशभर के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, वास्कुलर सर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट एवं विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सक शामिल होंगे।

समिट के बारे में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत भार्गव, ने कहा – “हमारी कोशिश है कि मध्य भारत के डॉक्टरों को इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की आधुनिक, जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिले। यह सम्मेलन मरीजों तक बेहतर और सुरक्षित उपचार पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक उडिया के अनुसार – “आज IR की मदद से बिना बड़े ऑपरेशन के स्ट्रोक, वेरिकोस वेन्स, ट्यूमर और वास्कुलर रोगों का सफल इलाज संभव है। इस सम्मेलन में हम नवीनतम तकनीकों को साझा करेंगे ताकि प्रदेश में उपचार की गुणवत्ता और भी बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि समिट की थीम “न्यूनतम चीरा, अधिकतम उपचार – आधुनिक IR से मरीजों को नई आशा है।”

सम्मेलन में एन्‍यूरिज़्म कोइलिंग, स्ट्रोक इंटरवेंशन और जटिल वास्कुलर प्रक्रियाओं पर सत्र, वेरिकोस वेन लेज़र/ग्लू एब्लेशन, प्रोस्टेट एवं फाइब्रॉइड एम्बोलाइज़ेशन, थायरॉयड RFA, ट्यूमर एब्लेशन पर विस्तृत चर्चा और फिस्टुलोप्लास्टी, डायलिसिस एक्सेस, PTBD, ड्रेनेज और डे-केयर IR प्रक्रियाओं पर अपडेट के साथ ही नवीनतम IR तकनीकों, उपकरणों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर गहन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेश गुप्ता ने बताया – “मरीजों के लिए कम दर्द, कम जोखिम और तेज़ रिकवरी— यही आधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की विशेषता है। IR Summit 2025 का उद्देश्य इन्हीं सुविधाओं को अधिक से अधिक चिकित्सकों तक पहुँचाना है।”

समिट में स्ट्रोक, वेरिकोस वेन्स, फिस्टुला ब्लॉकेज, थायरॉयड व प्रोस्टेट की समस्याएँ, कैंसर ट्यूमर आदि का डे-केयर आधारित, सुरक्षित और अत्याधुनिक उपचार के बारे में विस्तार से बातचीत होगी।

Thank you for reading this post!

1 thought on “इंदौर में 6 और 7 दिसंबर को इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी पर समिट”

  1. Subhash says:
    December 2, 2025 at 6:17 PM

    Best efforts by CVIC center indore Minimum invasive procedure from Head to Toe

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Republic Day Brunch at Sheraton Grand Palace Indore
Republic Day Brunch at Sheraton Grand Palace Indore

Recent Posts

  • इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिले
  • IND vs NZ: इंदौर में कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू
  • इंदौर में बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्वे
  • अंगदान जन–आंदोलन: इंदौर के एक लाख नागरिक लेंगे जीवनदान की शपथ
  • इंदौर में शक्ति पंप्स के नकली सामान पर छापा: 20 लाख का माल जब्त

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया।
  • लोकभवन 25 से 27 जनवरी तक आमजन के लिए खुलेगा

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Inaugurates Mahabharat Samagam
  • Chief Minister Dr. Yadav watches play depicting eradication of Naxalism
  • Chief Minister Dr. Yadav Participates in Happy Pongal Celebrations
  • Chief Minister Dr. Yadav was paid courtesy visit by Divyang Swimmer Shri Lohia in Delhi before Departure to New Zealand
  • No accused will be spared in assault on student: Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme