इंदौर: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में विशेष ‘टीचर्स डे ब्रंच – सेलिब्रेट द स्पिरिट ऑफ ग्रैटिट्यूड’ का आयोजन किया जा रहा है। 5 और 6 सितंबर को एस कैफे में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस ब्रंच में परिवार और दोस्तों के साथ शिक्षक दिवस का जश्न मनाया जा सकेगा। इस दौरान मेहमान स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ लाइव म्यूजिक और बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।
ब्रंच मेन्यू में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादों का खास संयोजन देखने को मिलेगा। शुरुआत कश्मीरी कहवा वेजिटेबल शोरबा और खट्टा-मीठा पनीर टिक्का जैसे व्यंजनों से होगी। मुख्य व्यंजनों में इंडोनेशियन वेजिटेबल रेंडांग करी, अमृतसरी पनीर टिक्का मसाला, सोया लबाबदार, मेथी मटर मलाई और जाफरानी वेजिटेबल बिरयानी शामिल हैं। इसके अलावा लाइव काउंटर पर मेहमानों के लिए ताजा तैयार पाव भाजी और राइस एंड नूडल्स भी परोसे जाएंगे।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा, “इस विशेष ब्रंच के मेन्यू को तैयार करते समय हमने मेहमानों की अलग-अलग पसंद और स्वाद को ध्यान में रखा है। इसमें पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय फ्लेवर को भी शामिल किया गया है। लाइव काउंटर पर ताजा तैयार किए जाने वाले व्यंजन मेहमानों के अनुभव को और खास बनाएंगे। हमारा उद्देश्य है कि बेहतरीन भोजन इस उत्सव का यादगार हिस्सा बने।”
ब्रंच के दौरान लाइव सिंगर की प्रस्तुति पूरे आयोजन में खुशनुमा संगीत का माहौल बनाएगी। वहीं, बच्चों के लिए विशेष एक्टिविटी जोन तैयार किया गया है, जहां वे विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। इस तरह यह आयोजन परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ समय बिताने, शिक्षकों के योगदान को याद करने और स्वाद व मनोरंजन से भरपूर अनुभव का आनंद लेने का अवसर देगा।
Thank you for reading this post!
