Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
7:41 PM, 18/02/2026
temperature icon 25°C
haze
Humidity: 53 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 75%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

द पार्क इंदौर ने पूरे किये तीन साल-जश्न: 29 नवम्बर से शुरू

Posted on November 29, 2024

इंदौर : होटल इंडस्ट्री में द पार्क का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस होटल ने तीन साल पूरे कर लिए हैं, और इस अवसर पर द पार्क एक विशेष तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। इस आयोजन की शुरुआत 29 नवम्बर से रामपुरी फूड फेस्टिवल से होगी, जो 08 दिसंबर तक चलेगा। दूसरे दिन, 30 नवम्बर को पियूष मिश्रा अपने इंडिया टूर ‘उड़नखटोला’ में परफॉर्म करेंगे, और 01 दिसंबर को मेहमान सूफी नाइट का आनंद लेंगे, जिसमें द लफ्ज़ बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

द पार्क इंदौर के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में द पार्क इंदौर के डायरेक्टर एफ एंड बी श्री सुदीप कांजीलाल ने कहा: “द पार्क हमेशा अपने मेहमानों के लिए कुछ अलग करने का प्रयास करता है। हम पिछले तीन सालों से लगातार इंदौर के लोगों को एक बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इन्दौरियों ने हमें इन तीन सालों में भरपूर प्यार दिया है। हम इसके लिए बहुत आभारी हैं और इसी का जश्न अपने मेहमानों के साथ मनाने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं| ”

रामपुरी फेस्टिवल के बारे में ‘द पार्क’ इंदौर के एक्ज़क्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया: “भारत के हर राज्य और शहर का स्वाद अलग होता है, और उत्तर प्रदेश का शहर रामपुर अपने ऐतिहासिक और शाही स्वाद के लिए जाना जाता है। ‘द पार्क’ में 29 नवंबर से शुरू होने वाला रामपुरी फूड फेस्टिवल विशेष रूप से सेलिब्रेट किया जाएगा। 08 दिसंबर तक द पार्क के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में चल रहे इस दस दिवसीय फूड फेस्टिवल में रामपुर के प्रसिद्ध व्यंजन जैसे सूफियाना पनीर टिक्का, अंजीर का हलवा, गाजर खीर, और कई अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। इस फेस्टिवल में मेहमान शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे, जिन्हें विशेष मसालों के साथ तैयार किया जाएगा। विशेष मसालों का प्रयोग रामपुर से मंगवाया गया है, ताकि फेस्टिवल में पेश किए जाने वाले व्यंजन असली रामपुरी स्वाद का अनुभव दें।”

रामपुरी फूड फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण:

इस फेस्टिवल में स्नैक्स के रूप में सूफियाना पनीर टिक्का, रामपुरी सब्ज़ की सिकामपुरी, सीसमी-चिली पनीर, कटहल शामी, सुनहरी मछली, कच्चे कीमा की टिकिया, रामपुरी मटन कबाब, आदि परोसे जाएंगे। वहीं, मेन कोर्स में खड़े मसाले का मुर्ग, माही सीक कबाब, गोश्त सिकामपुरी कबाब, स्वेजवान चिली चिकन, जैफरानी फिश टिक्का, अवधी फिश करी का स्वाद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही, रामपुर की प्रसिद्ध मिठाइयों जैसे शाही जलेबी, शीर खुरमा, गाजर हलवा, मुमताज़ का पेड़ा आदि का भी आनंद लिया जा सकेगा।

द पार्क के तीन साल पूरे होने के अवसर पर यह फेस्टिवल न केवल रामपुर के स्वादों का बेहतरीन अनुभव देगा, बल्कि होटल की शानदार मेहमाननवाजी और मनोरंजन के विभिन्न रूपों को भी सेलिब्रेट करेगा।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • MP बजट 2026: युवा, किसान और श्रमिकों के नाम
  • इंदौर के नारायणा कोचिंग सेंटर में JEE Main 2026 के टॉपर्स सम्मानित
  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी परमहंस जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त
  • ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले शुभकामनाएं दीं।
  • प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme