Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:14 PM, 14/03/2026
temperature icon 35°C
clear sky
Humidity: 21 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

रैम्प पर पेट्स का जलवा: इंदौर में हुआ पेट टॉक्स

Posted on January 25, 2025

शहर के  होटल वाओ क्रेस्ट, इंदौर जुटे पेट्स और पेट पैरेंट्स

इंदौर :  इंदौर के होटल वाओ क्रेस्ट, इंदौर आईएचसीएल सिलेक्शंस में शनिवार  को ‘पेट टॉक्स’ का आयोजन किया गया। इस  इवेंट ने शहर के पेट लवर्स और उनके प्यारे पालतू जानवरों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान किया।

इस मौके पर होटल वाओ क्रेस्ट, इंदौर आईएचसीएल सिलेक्शंस के जनरल मेनेजर श्री विदीश म्हात्रे ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से अपने मेहमानों को अनोखा और खास अनुभव देना रहा है। ‘पेट टॉक्स’ के जरिए हमने पेट्स और उनके पैरेंट्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देने की कोशिश की है, जहां वे खुलकर अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिता सकें। इस आयोजन में 15 से अधिक पेट्स ने हिस्सा लिया और अपने पेट पैरेंट्स के साथ मिलकर इस इवेंट को यादगार बना दिया। इवेंट में फाइंड माई ऑनर, हर्डल रेस, और रैंप वॉक जैसे अनोखे और मजेदार कार्यक्रम हुए, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।”

विदीश आगे बताते हैं कि , “कार्यक्रम में वेटरनरी डॉक्टर द्वारा महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए गए, जिनमें पेट्स के स्वास्थ्य, खानपान, और देखभाल से संबंधित जानकारी दी गई। इन टिप्स ने पेट पैरेंट्स को अपने पालतू जानवरों की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। इस इवेंट में पेट्स और उनके पेट पैरेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे एक यादगार दिन बना दिया। रैंप वॉक में पेट्स का आत्मविश्वास काफी कमाल का था, वहीं हर्डल रेस ने सभी को रोमांचित कर दिया। हम आगे भी ऐसे इवेंट्स का आयोजन करते रहेंगे।”

इवेंट में शामिल वेटरनरी डॉक्टर एच के मेहता ने कहा , “पेट्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं, और उनकी सेहत और खुशहाली का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। ‘पेट टॉक्स’ जैसे इवेंट्स न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि पेट्स और उनके पैरेंट्स को आपस में बेहतर जुड़ाव का मौका भी देते हैं। नए लोग पालतू जानवर को घर लाने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें। ऐसा पालतू चुनें जो आपके घर और जीवनशैली के अनुकूल हो। पेट्स को पालने में समय और पैसे दोनों लगते हैं, इसलिए ध्यान रखें कि आप उन्हें बेहतर भोजन, पानी, आश्रय, स्वास्थ्य देखभाल, और साथी प्रदान कर सकें। टैग और माइक्रोचिप के साथ उनके पहचान दस्तावेज़ अपडेट रखें। वैक्सीनेशन, पैरासाइट कण्ट्रोल और सही प्रशिक्षण का ध्यान दें। बीमार होने पर उनका ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे। जिम्मेदार पेट पैरेंट्स ही उनके खुशहाल जीवन की कुंजी है।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme