Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
9:42 PM, 18/02/2026
temperature icon 23°C
haze
Humidity: 60 %
Wind: 6 Km/h
Clouds: 64%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu
Threat to blow up HPCL plant in Indore, administration on alert

इंदौर के HPCL प्लांट को उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Posted on March 12, 2025

इंदौर स्थित एचपीसीएल (HPCL) प्लांट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए प्लांट के अधिकारियों को भेजी गई, जिसमें लिखा था कि अफजल गुरु की फांसी का बदला लिया जाएगा। इस ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरे प्लांट की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

धमकी भरा यह ई-मेल बुधवार सुबह 10:26 बजे एचपीसीएल प्लांट को प्राप्त हुआ, जिसे silambarasan_rajendra@outlook.com से भेजा गया था। मेल की कॉपी एचपीसीएल के आधिकारिक ई-मेल CorpHqo@hpcl.in, इंदौर कलेक्टर, और अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मेल की सीसी पाकिस्तान स्थित इस्लामाबाद पुलिस के आधिकारिक ई-मेल sho.banigala@islamabadpolice.gov.pk को भी भेजी गई है।

ई-मेल में दावा किया गया था कि प्लांट में विस्फोटक उपकरण (EFPs – Explosively Formed Penetrators) लगाए गए हैं, और इस हमले को ‘पवित्र अभियान’ बताया गया। धमकी मिलते ही पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) हरकत में आ गईं और प्लांट के हर हिस्से की गहन जांच की गई।

एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से प्लांट में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। अब तक की जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही इस धमकी के पीछे का मास्टरमाइंड बेनकाब होने की उम्मीद है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • MP बजट 2026: युवा, किसान और श्रमिकों के नाम
  • इंदौर के नारायणा कोचिंग सेंटर में JEE Main 2026 के टॉपर्स सम्मानित
  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी परमहंस जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त
  • ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले शुभकामनाएं दीं।
  • प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme