Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:16 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
haze
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

स्व. पद्मश्री श्रीमती शालिनी ताई मोघे (बड़े ताई) की 13वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन

Posted on July 2, 2024

इंदौर । मालवा की मैडम मोंटेसरी और 1947 से बाल शिक्षा की जनक कही जाने वाली एवं क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से समाजसेवा की अलख जगाने वाली स्व. पद्मश्री शालिनी ताई मोघे (बड़े ताई) की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बाल निकेतन संघ परिवार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पागनीसपागा स्थित बाल निकेतन संघ में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन समाजसेविका एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी श्रीमती कांचन नितिन गडकरी ने बड़े ताई के जीवन और उनके विचारों को समर्पित शिलालेख का अनावरण किया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन, 1 जुलाई 2024 को बेंगलुरु के वीलिव फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध लेखक श्री अनंत गंगोला द्वारा व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना और भक्ति गीतों से हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा बड़े ताई को समर्पित एक स्वरबद्ध कविता का पाठ किया गया जिसके बोल थे “जो डरी नहीं, रुकी नहीं, अडिग रहीं, चलती रहीं; तुम एक ही वो मिसाल हो।”

समाजसेविका श्रीमती कांचन नितिन गडकरी ने कहा

“मुझे बेहद खुशी है कि मैं एक ऐसे स्कूल में आई हूं, जहां बच्चों के संस्कारों पर काम किया जा रहा है। जब मैंने बाल शिक्षा पद्धति की प्रदर्शनी देखी, तो मुझे ऐसा लगा कि इसकी जरूरत पूरे देश में है। यही वे वर्ष होते हैं, जब हम बच्चे का भविष्य निर्माण करते हैं, और यही बच्चे देश का निर्माण करते हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि उनकी नींव मजबूत हो। केवल बड़ी-बड़ी बिल्डिंग देखकर स्कूलों को न चुनें, बल्कि यह देखें कि कहां संस्कार दिए जा रहे हैं, कहां चरित्र निर्माण करना सिखाया जा रहा है। यह जिम्मेदारी न केवल स्कूलों की है, बल्कि परिजनों की भी है कि वे अपने घर में अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें, जिससे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। यह मेरे लिए हर्ष का विषय है कि मुझे बड़े ताई की पुण्यतिथि पर बाल निकेतन संघ में आने का मौका मिला और यहां मैंने बाल शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा को मूर्त रूप लेते हुए देखा यह मध्य भारत का शायद ऐसा पहला विद्यालय है, जहां आज भी इन पद्धतियों से शिक्षा दी जा रही है।”

दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं लेखक श्री अनंत गंगोला ने कहा

“मुझे बेहद खुशी है कि आज बड़े ताई के पुण्यतिथि पर मैं यहां आ पाया। दूसरों के लिए काम करना, औरों के लिए जीना जीवन में सबसे बड़ी स्थिति है, और बड़े ताई एक ऐसी शख्सियत थीं जिन्होंने न ये किया बल्कि इसे जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी दी। ये बच्चे खुशनसीब हैं जो बाल निकेतन जैसे विद्यालय में पढ़ रहे हैं जो एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहा है।”

बाल निकेतन संघ की सचिव डॉ. नीलिमा अदमणे ने ताई के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा-

“हमें खुशी है कि श्रीमती गडकरी आज यहां हमारे बीच हैं। वह भी इसी तरह के विचारों से सरोकार रखती हैं और बाल उत्थान एवं महिला उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। श्री अनंत गंगोला की किताब की तारीफ करते हुए डॉ. अदमणे ने कहा, “मैने उनकी किताब को खुद पड़ा है ये वाकई बेहद प्रेरित करने वाली थी। जिस तरह से श्री गंगोला ने समाज के पिछड़े वर्ग के लिए कार्य किया है वह वाकई प्रशंसनीय है। जिन मूल्यों पर बड़े ताई ने कार्य किया उन्ही मूल्यों पर श्री गंगोला और श्रीमति गडकरी काम कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि ये दोनों हस्तियां आज हमारे साथ मौजूद हैं।”

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme