Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
8:44 PM, 18/02/2026
temperature icon 24°C
haze
Humidity: 57 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 57%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

मिसो रोबोटिक प्रणाली से वी वन हॉस्पिटल में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी

Posted on October 17, 2024
इंदौर : इंदौर के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, वी वन हॉस्पिटल, ने जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में एक नई क्रांति का आगाज़ किया है। अस्पताल ने अत्याधुनिक मिसो (एमआईएसएसओ) रोबोटिक प्रणाली की शुरुआत की है, जो विशेष रूप से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में सटीकता और कुशलता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। इस तकनीक के माध्यम से, मरीजों को कम दर्द, तेज़ रिकवरी और बेहतर जीवन की गुणवत्ता प्राप्त होती है।

वी वन हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉ. दीपक मंत्री ने कहा-

“हमारे मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत, हमने मिसो रोबोटिक प्रणाली को अपनाया है। यह नई तकनीक हमें जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में उच्च मानकों को स्थापित करने में मदद करती है। मरीज अब कम इनवेसिव सर्जरी के साथ कम दर्द और अस्पताल में कम समय बिताते हुए जल्दी ही अपनी सामान्य गतिविधियों में लौट सकते हैं।”डॉ. मंत्री ने आगे बताया, “मिसो रोबोटिक प्रणाली के माध्यम से, हम थ्रीडी सीटी स्कैन के आधार पर मरीज के जोड़ का सटीक 3D मॉडल बनाते हैं। यह सर्जन को ऑपरेशन से पहले सटीक योजना बनाने में मदद करता है। ऑपरेशन के दौरान, रोबोट सर्जन को वास्तविक समय में मार्गदर्शन करता है, जिससे इम्प्लांट्स को बेहद सटीकता से लगाया जा सकता है।”

वी वन हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक एवं जॉइन्ट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉ. प्रितेश व्यास ने कहा-

“इस तकनीक से हड्डियों में कम कटिंग होती है, जिससे रक्तस्राव कम होता है और संक्रमण का खतरा भी घटता है। इसके अलावा, मरीजों को सर्जरी के बाद जल्दी चलना शुरू करने में मदद मिलती है, जिससे उनकी रिकवरी प्रक्रिया तेज होती है।”

मिसो रोबोट का उपयोग मुख्य रूप से घुटने और कूल्हे की जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में किया जाता है। यह उन मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिनके जोड़ों में गंभीर दर्द और सूजन होती है। मिसो रोबोट जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में एक क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है, जो मरीजों को बेहतर परिणाम और कम दर्द का अनुभव करा रहा है।

वी वन हॉस्पिटल का यह कदम सर्जरी के क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग को दर्शाता है, जो मरीजों के स्वास्थ्य और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास करता है।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • MP बजट 2026: युवा, किसान और श्रमिकों के नाम
  • इंदौर के नारायणा कोचिंग सेंटर में JEE Main 2026 के टॉपर्स सम्मानित
  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी परमहंस जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चीता शावकों के जन्म पर किया हर्ष व्यक्त
  • ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले शुभकामनाएं दीं।
  • प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme