Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
2:08 PM, 18/02/2026
temperature icon 30°C
haze
Humidity: 39 %
Wind: 15 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

वाराणसी अब इंदौर के सफाई मॉडल को अपनाएगा

Posted on July 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अब इंदौर का सफाई मॉडल लागू किया जाएगा। इसी को लेकर मंगलवार को इंदौर के अधिकारियों ने वाराणसी के अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें घर-घर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरे का पृथक्करण, रीसायक्लिंग समेत कई अहम विषयों पर जानकारी साझा की गई। इस उद्देश्य से इंदौर और भोपाल से अधिकारियों की एक टीम वाराणसी रवाना हुई है, जो वहां चार दिन तक रुककर स्थानीय संसाधनों और जरूरतों के अनुसार सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव देगी।

दिल्ली से नगरीय प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए थे कि वाराणसी में इंदौर जैसी सफाई व्यवस्था लागू कराई जाए। इसके तहत पहले इंदौर मॉडल से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें दस्तावेजों के साथ वीडियो और फोटो भी शामिल थे। अब अधिकारी वाराणसी में जाकर पूरी योजना पर स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। यह पहली बार है जब इंदौर के अधिकारी किसी दूसरे शहर में जाकर सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव दे रहे हैं, जबकि अब तक देश-विदेश के 100 से अधिक शहरों के अधिकारी इंदौर आकर इसके मॉडल का अध्ययन कर चुके हैं।

इंदौर का सफाई मॉडल बेहद सफल और व्यवस्थित माना जाता है। यहां सौ प्रतिशत कचरा डोर-टू-डोर संग्रहण के माध्यम से सीधे ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचता है। छह अलग-अलग प्रकार के कचरे वाहन पहले ही कचरे को अलग-अलग कर लेते हैं, जिससे प्लांट पर अलगाव की जरूरत नहीं पड़ती। शहर में एक भी कचरा पेटी नहीं है और लोग खुले में कचरा नहीं फेंकते। नगर निगम ने मोबाइल ऐप के जरिए भी कचरा संग्रहण वाहन बुलाने की सुविधा उपलब्ध कराई है।

इसके अलावा इंदौर में कचरे से खाद और सीएनजी बनाई जा रही है, जबकि प्लास्टिक कचरे से ईंधन तैयार कर सीमेंट फैक्ट्रियों को उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, निर्माण मलबे से पेवर ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं। इन सभी कारणों से इंदौर सफाई के क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बन चुका है और अब उसका मॉडल वाराणसी में भी अपनाया जाएगा

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme