INDORE : विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ऐतिहासिक राजबाड़ा चौक पर लव जिहाद के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने देशभर में हो रही कथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जमावड़े को देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने “क्यों फंसे हो दल-दल में, आ जाओ बजरंग दल में” और “बहन-बेटी के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में” जैसे गगनभेदी नारों से माहौल गर्म कर दिया।
संगठन का कहना है कि इंदौर समेत पूरे देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनका आरोप है कि बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में बजरंग दल इंदौर के संयोजक प्रवीण दरेकर, सह-संयोजक अविनाश कौशल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
Thank you for reading this post!
