लड़की का खुला चैलेंज, जिसको समस्या हो मुझसे आकर फेस–टू–फेस मिल सकता है
इंदौर. सोशल मीडिया में हर रोज कुछ न कुछ अजीबो-गरीब वीडियो वारयल होते रहते हैं। लोग व्यूज पाने के लिए न जाने क्या-क्या करते रहते हैं। ऐसा ही एक इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की व्यूज के पाने चक्कर में अर्धनग्न हालत में शहर के कुछ प्रमुख स्थानों में घूम रही थी, जिसे देख हर कोई हतप्रभ है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो इंदौर की सभ्यता को भी शर्मसार कर रहा है।
टीवी चैनलों में यह वीडियो चलने के बाद लड़की ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह की रही है मैं न्यूज में इसलिए आ रही हूं क्योकि लोगों को व्यूज की जरूरत है। मुझे लगता है कि कम से कम 100-200 चैनलों में और आऊंगी अभी और एक सप्ताह तक आती रहूंगी। ऐसे ही ट्रेडिंग बनी रहूंगी। मुझे कोई प्राब्लम नहीं है। लड़की ने वीडयो में खुला चैलेंज दिया है आप में से जिसका भी फैमली मेंबर या जो भी लगता है किसी ने पुलिस कंपलेन की है तो वो मुझसे आकर फेस-टू-फेस मिल सकता है।
लड़की ने पहले कहा वो मानती है की कपड़े नार्मल नहीं थे, लेकिन ऐसे ही कपड़े ज्यादतर लड़कियां पहनती हैं। कुछ एस्ट्रा नहीं किया है। मैं देखने में ऐसी लगती हूं तो वो वीडियो अपलोड कर दिया है। नार्मली रियेक्शन था। शार्ट कपड़ों में लड़की का वीडियो कुछ दिन पहले ही वायरल हुआ था, जिसमें वह मेघदूत गार्डन व 56 दुकान पर घूमती हुई दिख रही है। जहां से वह गुजरी हर कोई उसे देखता ही रह गया। किसी ने बाइक रोककर देखा तो किसी दे गाड़ी का कांच नीचे कर देखने में लगे।
एक स्कूटी में लड़का-लड़की जा रहे थे। स्कूटी लड़का चला रहा था। पीछे बैठी लड़की ने उसे देखते हुए पहले तो अपने मुंह में हाथ रख हंसने लगी, जैसी ही लड़के की नजर शार्टस कपड़े पहने हुई उस लड़की पर पड़ी तो वह भी देखने लगा इतने में भी स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की ने लड़के की आंखे अपने हाथों से ढक दी। कुछ लोग उस लड़की को देख मुंह छिपाने लगे। वहीं एक बुलेट सवार व्यक्ति उसके समाने से अपनी गाड़ी निकालते हुए नजर आया।
Thank you for reading this post!
