Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
1:56 PM, 18/02/2026
temperature icon 29°C
haze
Humidity: 42 %
Wind: 22 Km/h
Clouds: 3%
Visibility: 5 km
Sunrise: 6:57 AM
Sunset: 6:24 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

भारत में पड़ोसी देशों से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कम – डॉ. चौहान

Posted on March 4, 2025

इंदौर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के संयुक्त सचिव डॉ. जीएस चौहान ने कहा कि भारत में राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सीमित है, जबकि नेपाल (33%), अफगानिस्तान (27%), पाकिस्तान (20%) और बांग्लादेश (21%) में यह अधिक है। उन्होंने यह विचार देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में ‘भारत के नवनिर्माण में महिलाओं का योगदान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में व्यक्त किए।

डॉ. चौहान ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक भारतीय महिलाओं ने शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, चिकित्सा और सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू जैसी विभूतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ जैसी योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में सुधार आवश्यक है। उन्होंने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्राइविंग, तैराकी और खाना बनाना सीखने की सलाह दी।

संगोष्ठी में विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली नरगुंदे ने कहा कि नारीवाद को भारतीय संदर्भ में देखने की जरूरत है। भारतीय नारी सशक्त रही है और घर-परिवार की नींव वही संभालती है। कार्यक्रम का संचालन प्रथमेश व्यास ने किया, और अंत में आईएमएस की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता जैन ने आभार व्यक्त किया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर की 5 साल की जियाना सुडोकू में बनी विश्व रिकॉर्ड होल्डर
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 221 छात्रों को पीएचडी उपाधि
  • इंदौर मेट्रो: पीलियाखाल के 16 मकान तोड़े जाएंगे, 28 परिवार बेघर!
  • ISA क्रिकेट लीग 2026: 32 टीमों का महायुद्ध, 1 मार्च को फाइनल!
  • इंदौर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बालकनी से गिरी नवविवाहिता

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेईई मुख्य परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दीं बधाई और शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर किया नमन

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav to Chair Special Session at Mumbai Climate Week 2026 on Feb 18
  • Chief Minister Dr. Yadav to inaugurate the first Farmers’ Conference at Kulaith on Wednesday
  • Chief Minister Dr. Yadav Congratulates Successful JEE Main Aspirants
  • MP Becomes a Rapidly Growing Economy with focus on Inclusive Development : CM. Dr. Yadav
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute Freedom Fighter Vasudev Balwant Phadke

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme