Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
12:00 AM, 20/09/2025
temperature icon 23°C
overcast clouds
Humidity: 90 %
Wind: 8 Km/h
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:14 AM
Sunset: 6:26 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

मेदांता हॉस्पिटल इंदौर में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस

Posted on June 21, 2025

इंदौर, 21 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर में एक प्रेरणादायक और ऊर्जावान योग सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और मरीजों के अटेंडर्स सहित 100 से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और इसके लाभों को जनमानस तक पहुँचाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल परिसर में आयोजित योग सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया और श्वास-प्रश्वास की तकनीकों को सीखा। इसके साथ ही योग पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने योग के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर योगार्थी संस्था के संस्थापक और प्रख्यात योगाचार्य डॉ. संजय वैष्णव ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “योग की शुरुआत प्रतिदिन केवल 20 मिनट से करनी चाहिए। इनमें से 10 मिनट सूर्य नमस्कार और 10 मिनट प्राणायाम को देना चाहिए। जब शरीर और मन अभ्यस्त हो जाएं, तब धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाकर एक घंटे तक ले जाएं। यदि संभव हो तो 20 मिनट का ध्यान अनिवार्य रूप से करें। आज की तेज़ जीवनशैली में योग सबसे सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान है, जिससे हम न केवल एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।”

मेदांता हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस आयोजन के सफल संचालन पर सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी नियमित योग सत्र आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का प्रण लिया।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Recent Posts

  • द पार्क इंदौर में शुरू ‘पूर्वांचल का स्वाद’ फूड फेस्टिवल
  • इंदौर के डॉ. रवि डोसी को चेस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की फेलोशिप मिली
  • इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन सर्वे अक्टूबर से
  • इंदौर के डॉ. प्रदीप सालगिया बने ISN – वेस्ट ज़ोन के नए अध्यक्ष
  • रणजीत लोक परियोजना शुरू

RSS MPinfo Hindi News

  • होमबाउंड का ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन प्रदेश के लिए गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • विकास से विंध्य क्षेत्र की बदलेंगे तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • निवेश से विन्ध्य एवं त्यौंथर को मिलेगी विकास की नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वनों में स्थित आस्था स्थलों को किया जाए विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री सुनीता विलियम्स को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

RSS MPinfo English News

  • Oscar Nomination of ‘Homebound’, A Matter of Pride for Madhya Pradesh : CM Dr. Yadav
  • Development to Transform Vindhya’s Destiny: CM Dr. Yadav
  • Develop places of worship located in forests: Chief Minister Dr. Yadav
  • Investment to give Momentum to Development of Vindhya and Tyonthar : CM Dr. Yadav
  • CM Dr. Yadav Extends Birthday Greetings to Sunita Williams
  • CM Dr. Yadav Orders Suspension of Sabalgarh SDM
  • Urban Roads to Accelerate Development

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2025 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme