Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
3:56 PM, 13/02/2026
temperature icon 30°C
broken clouds
Humidity: 39 %
Wind: 13 Km/h
Clouds: 54%
Visibility: 6 km
Sunrise: 7:00 AM
Sunset: 6:21 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

इंदौर में बन रहा ज़ी-आकार का ओवरब्रिज बना चर्चा का विषय

Posted on July 10, 2025

इंदौर के पोलो ग्राउंड क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) एक नया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बना रहा है, जिसकी खास बात इसका ‘ज़ी-शेप’ डिज़ाइन है। यह डिज़ाइन शहर में लोगों का ध्यान खींच रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।

यह पुल भोपाल के ऐशबाग में बने 90-डिग्री मोड़ वाले ब्रिज जैसा है, जिसने पहले भी काफी चर्चा बटोरी थी। अब इंदौर का यह ओवरब्रिज भी उसी वजह से सुर्खियों में है।

पुल में दो तीखे 90-डिग्री मोड़ हैं। पहला मोड़ लक्ष्मीबाई नगर से भगीरथपुरा होते हुए पोलो ग्राउंड की ओर जाने वाले हिस्से में है, जबकि दूसरा मोड़ पोलो ग्राउंड से एमआर-4 की ओर जाने वाले हिस्से में है।

इस असामान्य डिज़ाइन को लेकर लोग अब इसकी सुरक्षा और व्यवहारिकता पर सवाल उठा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि PWD ने पुल के निर्माण से पहले न तो ट्रैफिक का सर्वे किया और न ही क्षेत्र की जरूरतों को समझने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, पुल का तीसरा हिस्सा एक संकरी सड़क पर उतारने की योजना है, जिससे समस्या और बढ़ सकती है। हालांकि, फिलहाल पुल का निर्माण कार्य जारी है।

मंत्री ने कहा – बनाई जाएगी समिति

PWD मंत्री राकेश सिंह ने भोपाल में कहा कि यह पुल 114 डिग्री का है। उन्होंने बताया कि जब जगह सीमित होती है, तो उपलब्ध स्थान में ही निर्माण करना पड़ता है। मोड़ की बात करें तो मानक के अनुसार रेडियस 15 मीटर से कम नहीं होना चाहिए। यहां वह 20 मीटर है और सुपर एलिवेशन (ढलान) भी दिया गया है। साथ ही डिज़ाइन में स्पीड लिमिट 20 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

बुधवार को भी पुल पर कई मज़दूर काम कर रहे थे। पोलो ग्राउंड की ओर जहां पुल का निर्माण हो रहा है, वहां अभी तक पक्की सड़क नहीं बनी है। बारिश के कारण कीचड़ जमा हो गया है। पुल को विभिन्न हिस्सों में तैयार किया जा रहा है, लेकिन जहां 90-डिग्री मोड़ बनना है, उस हिस्से में अब तक केवल पिलर का काम ही हुआ है। दूसरी ओर की स्थिति भी ऐसी ही है।

कलेक्टर बोले – डिज़ाइन भोपाल में अप्रूवल के लिए भेजा गया है

इस मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने  कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं है। ब्रिज का ड्रॉइंग डिजाइन भोपाल स्तर पर सबमिशन में है, और स्वीकृति के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • इंदौर: शंखेश्वर पार्श्वनाथ कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक
  • NMIMS इंदौर में वैलेंटाइन डे से जुड़े एक कार्यक्रम को रुकवाया
  • इंदौर से नासिक और उदयपुर की सीधी उड़ानें बंद
  • एयरटेल ने OTP फ्रॉड रोकने के लिए लॉन्च किया AI-आधारित सुरक्षा सिस्टम
  • टेक्सटाइल-फूड सेक्टर में तेजी का दौर, मध्य प्रदेश बनेगा निर्यात हब

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर किया नमन
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

RSS MPinfo English News

  • CM Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of Energy Minister Shri Tomar’s Son Ripudaman
  • CM Dr. Yadav Congratulates International Para Swimmer Shri Lohia
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Nohleshwar Mahotsav at Nohata in Damoh District
  • Chief Minister Dr. Yadav Pays Tribute on Birth Anniversary of Swami Dayanand Saraswati
  • Adopt a Long-Term Action Plan with an Excellent Vision in Building Construction : Chief Minister Dr. Yadav

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme