Skip to content
localIndore.in
loader-image
Indore
6:03 AM, 14/03/2026
temperature icon 19°C
haze
Humidity: 52 %
Wind: 0 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:36 AM
Sunset: 6:35 PM
Menu
  • होम
  • स्वास्थ
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार / कॉर्पोरेट
  • राजनीति
  • विज्ञान
Menu

जल्द ही महू से पातालपानी के लिए ट्रेन होगी शुरु, महू-पातालपानी के बीच हुआ ट्रायल रन

Posted on July 16, 2024

फरवरी से डा. आम्बेडकर नगर (महू) रेलवे स्टेशन से मीटरगेज लाइन पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया था | फरवरी से लाइन को ब्राडगेज में बदलने का  कार्य शुरू किया गया था जिसके काम अब पूरा हो चुका है  | इस ट्रैक पर आज दोपहर को सीआरएस इंस्पेक्शन हुआ।

इस दौरान आज 105 किमी की रफ्तार से पातालपानी रेलवे स्टेशन से डॉ. आम्बेडकर नगर महू रेलवे स्टेशन तक ट्रेन चलाई गई।अब इस ट्रायल की ओके रिपोर्ट आते ही महू से पातालपानी के बीच यात्री ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया हमारा प्लान इसी महीने जुलाई तक हेरिटेज ट्रेन शुरू करने का है

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड के बीच 10 किमी ट्रैक पर चलेगी। इस ट्रैक पर सफर के दौरान यात्री पातालपानी स्टेशन, पातालपानी वाटर फॉल, वैली ब्रिज, कालाकुंड और चार टनल के रोमांच का लुत्फ उठाएंगे। महू से पातालपानी के बीच 5.5 किमी हिस्से में यात्री को गेज परिवर्तन होने के कारण डेमू से यात्रा करना होगी। इसके बाद पातालपानी से कालाकुंड तक हेरिटेज का सफर किया जासकेगा।

इसमें AC चेयर कार का 265 रुपए, जबकि नॉन AC चेयर-कार का किराया 20 रुपए प्रति टिकट रह सकता हैं। नॉन AC चेयर-कार के दो कोच है। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन या रिजर्वेशन सेंटर से की जा सकती है। वहीं हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने का अलग-अलग टिकट लेना होगा।

ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी कालाकुंड हैरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चल कर 13.25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। वहीं वापसी ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चल कर 16.30 बजे पातालपानी पहुंचेगी। हेरिटेज ट्रेन पातालपानी से कालाकुंड 2 घंटे में पहुंचती है। वापसी में काला कुंड से पातालपानी तक आने में ट्रेन को एक घंटा लगता है। ट्रेन काला कुंड पहुंचने के बाद वहां लोगों को घूमने के दौरान करीब दो घंटा खड़ी रहेगी। इस दौरान यात्री कालाकुंड के झरने और पहाड़ों की सैर कर सकेंगे।

Thank you for reading this post!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छता का महागुरु: इंदौर

https://localindore.in/wp-content/uploads/2026/02/or-Chhota-wala.mp4

Search

Recent Posts

  • डेली कॉलेज और पिंटू छाबड़ा को करोड़ों का नोटिस
  • दूषित पानी बन रहा किडनी का दुश्मन, हर 10 में से 1 मरीज इससे पीड़ित
  • इंदौर के चंदन नगर चौराहे पर बनेगा 6-लेन फ्लाईओवर
  • इंदौर रेलवे स्टेशन का ₹412 करोड़ से हो रहा विश्वस्तरीय कायाकल्प
  • लेडी IAS के फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल जुआ महफिल, 18 गिरफ्तार

RSS MPinfo Hindi News

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक श्री देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
  • डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर जताया शोक

RSS MPinfo English News

  • Chief Minister Dr. Yadav Attends Wedding Ceremony of MLA Shri Jain’s Son
  • Chief Minister Dr. Yadav to Attend Kisan Sammelan in Barahi on Saturday
  • Ladli Behanas are Receiving Double Happiness under Double-Engine Government: CM Dr. Yadav
  • International Festival of Mythological Films Begins

Archives

Local Indore

  • About localindore.in
  • Privacy Policy
  • Write to Us!!
©2026 Local Indore | Design: Newspaperly WordPress Theme